‘आशिकों का आखिर में यही हाल होता है’, भारी बैग लिए मुंबई की सड़कों पर दिखे Rahul Roy, पहचानना हुआ मुश्किल

76d0749db04ab35fe8503c17fa812cbb17764818839521400 original


बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय को हाल ही में मुंबई के वर्सोवा में स्पॉट किया गया. इस दौरान वो कैजुअल लुक में नजर आए. उनके पास एक बैकपैक और भारी सामान था. उन्होंने क्रीम कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है. इस दौरान राहुल रॉय को पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स
राहुल रॉय के लंबे बालों ने सबका ध्यान खींच लिया. उनके बदले हुए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है. राहुल रॉय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘लेकिन ये ऐसे रोड पर क्या कर रहे हैं और उनके बैग में क्या है?’ एक लिखते हैं, ‘मैं तो एक सेकंड के लिए इन्हें पहचान ही नहीं पाया.’ एक ने लिखा, ‘इतने लंबे बाल को मेरे भी नहीं हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘आशिकों का आखिर में यही हाल होता है.’

ये भी पढ़ें:- आदिती राव हैदरी ने पति को किया बर्थडे विश, खूब लुटाया प्यार, तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का रोमांटिक अंदाज

‘आशिकी’ थी राहुल रॉय की पहली फिल्म
बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. पहली ही फिल्म से वो रातोंरात स्टार बन गए. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ एक्ट्रेस अनु अग्रवाल नजर आई थीं. इसके बाद वो ‘दिलवाले कभी ना हारे’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘प्यार का साया’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

आशिकों का आखिर में यही हाल होता है', भारी बैग लिए मुंबई की सड़कों पर दिखे Rahul Roy, पहचानना हुआ मुश्किल

आखिरी बार ‘आगरा’ में दिखे थे राहुल रॉय
राहुल रॉय को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘आगरा’ में देखा गया था. ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे कनु बहल ने को-राइट और डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में मोहित अग्रवाल और प्रियंका बोस जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें:- क्या नहीं बनेगी ‘हेरा फेरा 3’? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘शायद हमारे बूढ़े होने तक….’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *