‘औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं’, शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात

ea9f0dfeeba4c8aef63124394834983717765339341131403 original


अविनाश तिवारी ने बॉलीवुड में इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ से डेब्यू किया था. उस समय ये फिल्म भले नहीं चली थी लेकिन एक्टर के काम को लोगों ने नोटिस किया था. लड़कियां उनके लुक्स पर फिदा हो गई थीं. बतौर लीड और सपोर्टिंग कैरेक्टर में उन्हें काफी पसंद किया गया. आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘ओ रोमियो’ में विलेन की भूमिका में देखा गया, जिसमें उन्होंने दिल जीत लिया था. ऐसे में अब एक्टर ने शर्टलेस सीन को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है.

8 साल में 3 बार दिए शर्टलेस सीन्स

दरअसल, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ में अविनाश तिवारी का शर्टलेस सीन था. इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में भी शर्टलेस सीन में दिखेंगे. इसमें उनका कैरेक्टर एक पहलवान का है. उन्होंने 8 साल के करियर में तीसरी बार स्क्रीन पर शर्ट उतारी है. इसी बीच अविनाश तिवारी बताते हैं कि शर्टलेस सीन्स पर महिलाओं से ज्यादा मर्द के मैसेज आते हैं.

अविनाश तिवारी ने शर्टलेस सीन्स पर क्या कहा?

अविनाश तिवारी ने फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की रिलीज के बीच हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और शादी के बारे में बात की. इसी बीच उनसे शर्टलेस सीन्स को लेकर भी सवाल किया गया था और उन्होंने कहा, ‘वह सिर्फ दो फिल्मों में ही शर्टलेस हुए.’ लेकिन इसी बीच उनकी को-एक्ट्रेस मेधा शंकर उन्हें टोकती हैं और वह ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की याद दिलाती हैं. इस पर अविनाश कहते हैं, ‘तो फिर तीन फिल्में हो गईं.’

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के आते हैं मैसेज- अविनाश तिवारी

अभिनेता आगे कहते हैं, ‘किसी में भी उन्हें अट्रैक्टिव नहीं दिखाया गया.’ उन्होंने ‘ओ रोमियो’ में अपने शर्टलेस सीन को लेकर कहा, ‘यहां तक कि इसमें भी मर्दानगी दिखाने का तरीका था.’ वह कहते हैं, ‘ऐसे सीन्स पर महिलाओं के ज्यादा रिएक्शन्स नहीं मिलते हैं. मुझे लगता है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के मैसेज (सोशल मीडिया पर) आते हैं. मेरे जिम वाले दोस्तों ने कहा क्या बॉडी है?’ इसके बाद उनसे पूछा गया था कि क्या ‘लैला मजनू’ में लड़कियों की अटेंशन मिली थी? इस पर अविनाश ने जवाब दिया, ‘हां, वही फिल्म जिसमें बेचारे लड़के के शरीर में एक भी मांस नहीं था.’

इतना ही नहीं, अंत में मजाकिया अंदाज में अविनाश तिवारी कहते हैं, ‘इस फिल्म में वो पहलवान हैं, इसलिए अखाड़े में एक बिना शर्ट वाला सीन है. लेकिन, अब मुझे लगता है कि मैं सिर्फ आकर्षण के लिए एक ऐसा सीन करना चाहता हूं, जिसमें मैं बाहर जाऊं, पूल में जाऊं और लड़कियां मुझे देखें.’

कब रिलीज होगी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की रिलीज की बात की जाए तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो कि 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें अविनाश तिवारी के साथ एक्ट्रेस मेधा शंकर लीड रोल में हैं. इस फिल्म के साथ ही दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित जैसे अन्य कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *