Akshaya Tritiya 2026: आज सोना खरीदने का सबसे सही समय क्या है? जानिए आपके शहर का सटीक शुभ मुहूर्त

2ea0e4126818ee350fbfda92c7c853dc17765710555371092 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी-विष्णु की पूजा सुख-समृद्धि लाती है।
  • सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक पूजा का पहला मुहूर्त।
  • सोना-चांदी खरीदने के लिए पूरे दिन अबूझ मुहूर्त मान्य है।
  • देशभर में अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त अलग-अलग हैं।

Akshaya tritiya 2026 gold buying muhurat: 19 अप्रैल 2026, रविवार यानी आज देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. यह साल की सबसे शुभ तिथि मानी जाती है. माना जाता है कि, इस दिन किए गए शुभ कार्यों अनंत काल तक शुभ फल प्रदान करते हैं. अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है.

इस दिन आमतौर पर सोना-चांदी खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है. कहा जाता हैं कि, अक्षय तृतीया  पर मूल्यवान धातुओं की खरीदारी से धनधान्य में कई गुना बढ़ोतरी होती है. आइए जानते हैं, इस बार अक्षय तृतीया पर आपके शहर में पूजा और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए सुबह और शाम को दो अलग-अलग मुहूर्त रहने वाले हैं. सुबह 10.49 से लेकर दोपहर 12.20 बजे तक पूजा का पहला मुहूर्त रहने वाला है.

फिर शाम को 06.49 मिनट से लेकर रात 10.57 मिनट तक पूजा के लिए दूसरा सबसे शुभ मुहूर्त रहने वाला है. यदि आप ऑफि, दुकान आदि में पूजा करना चाहते हैं, तो शाम 5.50 बजे से लेकर रात 8.06 बजे तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है. 

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर आज सुबह 10.49 बजे से लेकर तिथि समाप्त होने तक यानी 20 अप्रैल की सुबह करीब 5.51 से 7.27  का समय बेहद शुभ रहने वाला है. अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है, ऐसे में पूरे दिन सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं. 

बात की जाए सबसे सही टाइमिंग कि तो,

  • सुबह 10.49 बजे से लेकर 12.20 दोपहर तक
  • दोपहर 1.58 बजे से लेकर 3.35 दोपहर तर (शुभ चौघाड़िया मुहूर्त)
  • शाम 5 के बाद से लेकर रात 9 बजे तक भी खरीदारी कर सकते हैं. 

अक्षय तृतीया 2026 पर राज्य अनुसार सोना-चांदी खरीदने की टाइमिंग

राज्य/क्षेत्र सामान्य खरीदारी समय फॉलो क्या किया जाता है
दिल्ली  10:49 AM – 3:30 PM अभिजीत मुहूर्त और दिन का शुभ समय
उत्तर प्रदेश  10:49 AM – 3:30 PM अभिजीत मुहूर्त और दिन का शुभ समय
बिहार  10:49 AM – 3:30 PM अभिजीत मुहूर्त और दिन का शुभ समय
राजस्थान 11:00 AM – 4:00 PM चौघड़िया और शुभ काल
मध्य प्रदेश 11:00 AM – 4:00 PM चौघड़िया और शुभ काल
महाराष्ट्र 11:00 AM – 4:00 PM चौघड़िया और शुभ काल
गुजरात 9:30 AM – 12:30 PM, 1:30 PM – 5:00 PM चौघड़िया (लाभ, अमृत)
पंजाब 9:30 AM – 12:30 PM, 1:30 PM – 5:00 PM चौघड़िया (लाभ, अमृत)
हरियाणा 11:00 AM – 3:00 PM दिन का शुभ समय 
पश्चिम बंगाल 12:00 PM – 5:00 PM पूजा के बाद खरीदारी
ओडिशा 12:00 PM – 5:00 PM पूजा के बाद खरीदारी
तमिलनाडु 10:49 AM – 1:00 PM उदय तिथि और सुबह का शुभ समय
कर्नाटक 10:49 AM – 1:00 PM उदय तिथि और सुबह का शुभ समय
केरल 10:49 AM – 2:00 PM मंदिर दर्शन के बाद खरीदारी
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना 11:00 AM – 3:00 PM शुभ लग्न और दिन का समय

 

अक्षय तृतीया पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का मुहूर्त (चर-लाभ-अमृत)- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12.20 मिनट तक
  • दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 01 बजे से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक का समय 
  • शाम का मुहूर्त (शुभ-अमृत-चर) शाम 06 बजकर 49 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट तक
  • रात का मुहूर्त (लाभ) रात 01 बजकर 43 मिनट से देर रात 03 बजकर 05 मिनट तक का समय

अक्षय तृतीया पर चंदन अनुष्ठान से आएगी सुख-समृद्धि? इंद्रेश उपाध्याय से जानिए सही तरीका और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *