- यूपी बोर्ड कल शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा.
- रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें, वेबसाइट धीमी हो सकती है.
- SMS से रिजल्ट चेक करें: UP10/UP12 रोल नंबर 56263 पर भेजें.
- DigiLocker और UMANG ऐप पर भी आसानी से नतीजे देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल शाम 4 बजे क्लास 10 और 12 का रिजल्ट जारी करेगा. इस साल करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, इसलिए यह तय है कि रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी भीड़ होगी. ऐसे में अगर साइट स्लो हो जाए या खुलने में समय लगे, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिजल्ट देखने के कई आसान तरीके मौजूद हैं.
रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देगा, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि छात्र पहले से अपना रोल नंबर तैयार रखें और साथ ही दूसरे विकल्पों की जानकारी भी रखें.
जिन छात्रों के पास तेज इंटरनेट नहीं है, उनके लिए SMS तरीका सबसे आसान है. अपने मोबाइल से तय फॉर्मेट में रोल नंबर लिखकर मैसेज भेजें और कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा. यह तरीका खास तौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है, जो गांव या कम नेटवर्क वाले इलाकों में रहते हैं.
एक SMS में मिलेगा रिजल्ट
अगर आपने 10वीं की परीक्षा दी है, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें UP10 <स्पेस> अपना रोल नंबर. अब यह मैसेज 56263 पर भेज दें. कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिजल्ट आ जाएगा.
12वीं के लिए भी तरीका बिल्कुल यही है. मैसेज बॉक्स में टाइप करें UP12 <स्पेस> अपना रोल नंबर. इसे 56263 पर भेजते ही आपका परिणाम SMS के रूप में मिल जाएगा.
DigiLocker पर कैसे चेक करें नतीजे?
अगर वेबसाइट न खुले, तो DigiLocker सबसे भरोसेमंद तरीका है. यह सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी मार्कशीट सुरक्षित मिल जाती है और कई जगह इसे मान्यता भी मिलती है. DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, शिक्षा या यूपी बोर्ड सेक्शन चुनें, रोल नंबर डालें और आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे आप अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं, जिससे बार-बार वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
UMANG ऐप पर भी कर सकते हैं चेक
UMANG ऐप भी एक आसान विकल्प है. इस ऐप में यूपी बोर्ड रिजल्ट का सेक्शन मिलेगा, जहां रोल नंबर डालते ही रिजल्ट तुरंत दिख जाएगा. जब मुख्य वेबसाइट काम न करे, तब यह तरीका बहुत मददगार साबित होता है.
यह भी पढ़ें – UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल 4 बजे, ऐसे देख पाएंगे अपने नतीजे; पढ़ें लाइव अपडेट्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI