नीता अंबानी ने TIME Summit में पहनी पश्चिम बंगाल की जामदानी साड़ी, बनाने में लगे थे दो साल, देखें तस्वीरें

d88413f4e1ab1aed3e69ec11d6b49c991776922188287209 original


नीता अंबानी ने  हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 समिट में शिरकत की, यहां उन्होंने स्टेज पर टाइम  की सीईओ जेसिका सिबली के साथ बातचीत की. इस मौके पर नीता अंबानी ने अपनी साड़ी से खूब ध्यान खींचा. दरअसल उन्होंने स्वदेश ब्रांड की जामदानी साड़ी पहनी थी. जानकर हैरानी होगी कि उनकी ये साड़ी दो साल में तैयार हुई थी.

नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में टाइम समिट में पहनी खास साड़ी
बता दें कि नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में टाइम समिट में पश्चिम बंगाल की ट्रेडिशनल साड़ी फ्लॉन्ट की. उनकी ये साड़ी पद्म श्री पुरस्कार विजेता बीरेन कुमार बसाक द्वारा पश्चिम बंगाल के फुलिया में 24 महीनों में बुनी गई थी. स्वदेश के इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया गया है, “बारीक मीनाकारी जामदानी में बनी यह साड़ी ट्राइबल मोटिफ्स, फिगरेटिव स्टोरी टेलिंग और शुभ मछली बॉर्डर को शो करती है, हर एलीमेंट को काफी गहराई के साथ बुना गया है. ” छह गज की ये साड़ी बंगाल टेक्सटाइल हैरिटेज का एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी एक्सप्रेशन है. यह खूबसूरत क्रीम कलर में अवेलेबल है.

 

साड़ी का पल्लू भी था खास
साड़ी का पल्लू भी एक कहानी बयां करता है और इस पारंपरिक दृश्य, मानव आकृतियां, जानवर और पत्तियां बनाई गई थीं. हर डिटेलको रत्नों जैसी बारीकी से उकेरा गया है.

 

जूलरी
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने शानदार जूलरी कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं, जिसमें पन्ना, हीरे, कीमती मोती और रेयर स्टोन शामिल हैं. इस बार उन्होंने अपने कलेक्शन से तीन लड़ियों वाला मोतियों का हार पहना था. उन्होंने इसे पन्ना और हीरे के झुमकों, एक मैचिंग अंगूठी (जिसमें एक विशाल पन्ना जड़ा हुआ था), मोती और पन्ना से सजी चूड़ियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक शानदार घड़ी के साथ खूबसूरती से सजाया था. अपने ग्लैमरस लुक के लिए, उन्होंने ग्रीन कलर की बिंदी लगाई थी साथी ही सटल मेकअप किया था.  नीता की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 6: ‘भूत बंगला’ ने छठे दिन भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 100 करोड़ी बनने से है कितनी दूर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *