सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ‘राका’ में दीपिका पादुकोण के रोल पर चली कैंची? अब खुद मेकर्स ने बताई सच्चाई

847a48a7d5e88576c5573fa734666c7c17769091653981400 original


साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं. हालांकि, बीच में ऐसी खबरें आईं कि फिल्म ‘राका’ से दीपिका पादुकोण का रोल छोटा कर दिया गया है. अब खुद मेकर्स ने इन दावों पर रिएक्ट किया है. 

‘राका’ की टीम ने बताया सच
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. इस बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ से उनका रोल कम करने की खबरें सामने आ रही हैं. अब ‘राका’ के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने इन सभी दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. 

ये भी पढ़ें:- पिंक सूट में फातिमा सना शेख का दिखा एलिगेंट अंदाज, कंफर्ट और स्टाइल का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है- टीम
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राका’ की टीम ने बताया कि सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है. दीपिका पादुकोण ‘राका’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग पूरे जोश के साथ चल रही है. टीम ने कहा, ‘सब कुछ योजना के मुताबिक ही चल रहा है. ‘राका’ में दीपिका पादुकोण का रोल बहुत अहम है और सेट पर ज़बरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के चल रही है.’ बता दें कि ‘राका’ के निर्देशन की कमान एटली कुमार ने संभाली है. 

ये हैं दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की बाद करें तो ‘राका’ के अलावा उनके पास शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी है. ये इस साल की मचअवेटेड फिल्म में से एक है. इसके अलावा वो ‘पठान 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें:- Dhurandhar 2 BO Day 35: ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *