Fuel Price Today: क्या सच में चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

dcec876d9cebbe810f5f0384e7c5915b17775103317831379 original


Petrol-Diesel Price Today April 30: आज 30 अप्रैल को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि 1 मई से पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों की कीमतें बढ़ सकती हैं.

रिपोर्टों से पता चलता है कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की अनिश्चित और संवेदनशील स्थितियों के चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25 रुपये से 28 रुपये तक बढ़ सकती हैं. हालांकि, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ईंधनों की कीमतें ढ़ाने की ऐसी कोई योजना नहीं है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी संभावना बनी हुई है.

राहुल गांधी ने किया दावा

कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ‘चुनावी राहत’ का मौजूदा दौर खत्म होते ही ईंधन की बढ़ती कीमतों का बोझ नागरिकों पर डालने की तैयारी कर रही है. इसी के साथ उन्होंने महंगाई की एक नई लहर आने की चेतावनी दी.

X पर एक पोस्ट में गांधी ने लिखा, “चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार झेलने के लिए तैयार हो जाइए! 29 अप्रैल के बाद सावधान रहें — पेट्रोल, डीजल, सब कुछ महंगा हो जाएगा.” उन्होंने आरोप लगाया कि जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने इसका फायदा खुद अपने पास रख लिया, लेकिन अब जब कीमतें बढ़ रही हैं, तो वह इसका दबाव जनता पर डाल रही है.

सरकार ने बताया सच 

एक प्रेस-ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की तत्काल कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, “LPG, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और कीमतें बढ़ी नहीं हैं इसलिए कृपया घबराएं नहीं.” उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि आपूर्ति स्थिर बनी हुई है.

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत 

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई  103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये  92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये  90.99 रुपये
अमृतसर 98.29 रुपये  88.06 रुपये
भोपाल 106.52 रुपये 91.89 रुपये
भुवनेश्वर  101.10 रुपये  92.69 रुपये
गंगटोक  103.35 रुपये 90.45 रुपये

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

ईरान वॉर: हार्मुज ‘ब्लॉकहेड’ के बीच $115 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, भारत में बढ़ सकती है महंगाई 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *