- दिल्ली, मुंबई में सोना हुआ हल्का नरम, चेन्नई में आई तेज़ी।
- 24 कैरेट सोना दिल्ली में ₹1,52,870 और मुंबई में ₹1,52,670।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $4,721 प्रति औंस पर कारोबार।
- चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती, भाव ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम।
Gold-Silver Price Today: देश के ज्यादातर शहरों में सोन की कीमतों में तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. शनिवार 9 मई यानी आज सुबह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम हल्के नरम हुए देखे गए हैं, जबकि वहीं चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,870 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,670 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 प्रति 10 ग्राम हो गई थी.
जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाल?
वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना फिलहाल 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या है?
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली 1,40,090 1,52,870
- मुंबई 1,39,940 1,52,670
- अहमदाबाद 1,39,940 1,52,720
- चेन्नई 1,41,030 1,53,850
- कोलकाता 1,39,940 1,52,670
- हैदराबाद 1,39,940 1,52,670
- जयपुर 1,40,090 1,52,870
- भोपाल 1,39,940 1,52,720
- लखनऊ 1,40,090 1,52,870
- चंडीगढ़ 1,40,090 1,52,870
चांदी की कीमतों में लगातार तेजी
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है. 9 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
एक दिन पहले क्या था हाल?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर ₹2,61,300 प्रति किलोग्राम रह गई थी. हालांकि, अब फिर इसमें तेजी देखने को मिल रही है.