मदर्स डे के मौके पर कुब्रा सैत ने बचपन के दिनों को किया याद, बोलीं- ‘मां की कई बातें मुझे…’

08662e146c1709e3d0c87e26ee4dd44117783257279931372 original


पूरे देश में 10 मई को मदर्स डे मनाया जाने वाला है. इस खास मौके पर हर कोई अपनी मां के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और उन्हें गिफ्ट देकर खुशियां मनाते हैं. सेलेब्स भी इस दिन अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर कर खास नोट लिखते हैं और प्यार लुटाते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी अपनी मां यास्मीन सैत पर प्यार लुटाया हैं और खास बातें शेयर की हैं. 

मां के लिए कुब्रा का प्यार

कुब्रा सैत ने बचपन की कई बातों को बताते हुए कहा कि जब हम छोटे होते हैं, तो हममें से ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि हमारी मां हमें समझती नहीं हैं. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही था. उस उम्र में मां की कई बातें मुझे गलत लगती थीं और कई बार तो ऐसा महसूस होता था जैसे वो मेरी सबसे बड़ी अपोनेंट हों.

उन्होंने आगे कहा कि मां हमेशा कहती थीं कि रात 10:30 बजे तक सारे काम खत्म करके सो जाना चाहिए और उस समय उनकी ये बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आती थी क्योंकि मुझे देर रात तक जागना अच्छा लगता था. लेकिन आज हालात बिल्कुल बदल चुके हैं. अब मैं खुद अपनी स्लीप रूटीन को लेकर बहुत अलर्ट और ऑब्सेस्ड हूं और इस बात पर मां भी मुस्कुराती हैं.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही खुशी से झूम उठी ये एक्ट्रेस, कहा- बधाई हो दादा

कुब्रा सैत का वर्कफ्रंट 

बता दें कि कुब्रा ने 2011 में सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ से अपने करियर की शुरुआत की थीं. हालांकि उन्हें असली पहचान 2018 की नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली, जिसमें उन्होंने ‘कुक्कू’ का किरदार निभाया था. बीते कुछ सालों में उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में देखा गया था, जिसमें अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’, शाहिद कपूर की ‘देवा’, अमेजन प्राइम वीडियो की ‘फर्जी’ और रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ शामिल हैं. वहीं इस साल वो वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: रूपा गांगुली ने तीन बार की आत्महत्या की कोशिश, 13 साल छोटे शख्स संग लिव-इन रिलेशनशिप में थीं ‘महाभारत’ में द्रौपदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *