IAS-PCS की तैयारी अब फ्री, UP के इन छात्रों के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन

faf269c36049bf6b5fa40cdf8b32f18817792801573331294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 05 जुलाई को प्रवेश परीक्षा, 1 अगस्त से कोचिंग.

उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका आया है, जो आईएएस और पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते. समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने एक बार फिर ऐसे अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग का दरवाजा खोल दिया है. विभाग द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व कोचिंग केंद्रों में IAS/PCS (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

यह योजना खास तौर पर अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए है. जो छात्र पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं और सिविल सेवा का सपना देखते हैं, उनके लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. अब बिना फीस दिए, सरकारी मदद से आईएएस-पीसीएस की तैयारी करने का मौका मिल रहा है.

कौन भर सकता है फॉर्म?

इस फ्री कोचिंग योजना में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों. साथ ही अभ्यर्थी SC, ST या OBC वर्ग से होना चाहिए. उम्मीदवार ने कम से कम ग्रेजुएशन पास किया हो. एक और जरूरी शर्त यह है कि परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. इन शर्तों को पूरा करने वाले छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

ये हैं जरूरी डेट्स

ऑनलाइन आवेदन 18 मई से शुरू हो चुके हैं. फॉर्म भरने और सुधार की आखिरी तारीख 18 जून 2026 है. एडमिट कार्ड 25 जून को जारी होंगे. प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई 2026 को होगी. रिजल्ट 28 जुलाई को आएगा और कोचिंग सत्र 1 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें –  ओडिशा बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, जानें किस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिना फीस के मिलेगा मौका

इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी है. यानी पूरी तरह निशुल्क आवेदन किया जा सकता है. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान रखी गई है ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं. वहां “ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें” के लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. फॉर्म पूरा करने के बाद उसे सबमिट करें और एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. यही प्रिंट आगे काम आ सकता है.

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी या फिर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी किसे कितनी मिलती है सैलरी? हैरान कर देंगे आंकड़े

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *