Petrol- Diesel News: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में महज चार ही दिनों में दो बार बढ़ोतरी हुई है. इससे आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा है. देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बढ़त का सबसे ज्यादा असर आम लोगों के साथ ही किसानों और वाहन चालकों पर पड़ा है, जिससे उनके बीच काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध थमने के बावजूद दाम बढ़ाना गलत है. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा के खर्च और महंगाई भी लगातार बढ़ती है, ऐसे में उन्हें इस बात की भी चिंता है.
चार दिन में दो बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम
15 मई 2026 को देशभर में पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. तो वहीं डीजल की कीमतों में 3 रुपये 11 पैसे का इजाफा हुआ था. इसी के महज 4 दिन बाद यानी 19 मई को देभऱ में पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 83 पैसे का इजाफा हुआ है. कुल मिलाकर पेट्रोल 4 रुपये और डीजल 3 रुपये 94 पैसे महंगा हुई है. जिसके चलते हर राज्य में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़कर अलग- अलग हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र
कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें
इस लिस्ट में देखें कि कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कितने का बिक रहा है.
- जयपुर में पेट्रोल 108.90 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
- मोहाली (पंजाब) में पेट्रोल 102.41 रुपये और डीजल 92.20 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है.
- भोपाल में पेट्रोल 110.74 रुपये और डीजल 95.90 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.
- पटना में पेट्रोल 110.09 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने का जनता पर असर
पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने का असर आम जनता समेत ड्राइवर्स, नौकरीपेशा लोग, छात्र हर किसी पर पड़ने वाला है. ऐसे में जनता के बीच इसे लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. इसे लेकर टैक्सी और ऑटो चालकों ने कहा कि बढ़ते ईंधन दाम से उनकी कमाई प्रभावित हो रही है. तो वहीं छात्रों और नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि रोजाना बाइक इस्तेमाल करने से उनका बजट बिगड़ रहा है. लोगों का मानना है कि पेट्रोल- डीजल महंगा होने से अन्य जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ेंगी.
ये भी पढ़ें: Inspiring Story: 5000 की नौकरी छोड़ खड़ा किया 48 करोड़ का बिजनेस, आपको हैरान कर देगी इस महिला की कहानी
महाराष्ट्र में संकट जैसे हालात
पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने का असर महाराष्ट्र में भी बराबरी से देखा जा रहा है. इसके चलते छत्रपति संभाजीनगर, बुल्धाना, पालघर और चिखली में कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई. कई जगह डीजल और पेट्रोल की कमी के चलते लंबी लाइनें भी लगीं. किसानों को ट्रैक्टर के लिए डीजल नहीं मिलने से वो भी परेशान नजर आए. कुछ पेट्रोल पंपों पर तो No Stock की स्थिति भी सामने आई.
इस संकट की स्थित को देखते हुए प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपील की है कि लोग लिमिट में रकर ईंधन खरीदें. जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें. कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने भी फैसला किया है कि वो गाड़ियों में टैंक फुल नहीं करेंगे जिससे कि सभी लोगों को ईंधन मिल सके.