IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ

28e17458b081a6fcfb964c86bb50185d1779457408577975 original


What is the Salary of Net Bowlers in IPL: IPL एक ऐसी ‘जादुई छड़ी’ प्रतीत होती है, जो रातों-रात किसी खिलाड़ी को सुपरस्टार बना सकती है. प्रत्येक टीम ऑक्शन में 18-25 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार करती है. जाहिर है, हर एक खिलाड़ी को मौका देना संभव नहीं है. कुछ निरंतर प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो कुछ पूरा सीजन बेंच पर बैठे रह जाते हैं.

मगर इनसे अलग भी ऐसे कुछ खिलाड़ी होते हैं, जो एक मजबूत टीम की नींव रखते हैं. ये खिलाड़ी साइलेंट हीरो का किरदार निभाते हैं. यहां बात हो रही है नेट गेंदबाजों की, जो पूरे सीजन नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास करवाते हैं. मगर नेट गेंदबाज बनने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होता है और उन्हें थोड़ा बहुत पैसा मिलता है या नहीं. यहां आपको इन सवालों का जवाब मिलेगा.

नेट गेंदबाजों को कितना पैसा मिलता है?

IPL में हर एक टीम 3-5 स्पेशलिस्ट गेंदबाज अपने साथ रखती है. दरअसल यह आईपीएल में सफलता की पहली सीढ़ी है, क्योंकि कई गेंदबाज नेट्स में अभ्यास करवाने से लेकर टीमों के मेन बॉलर बने हैं. उमरान मलिक, चेतन सकारिया और गुरनूर बराड़ इसका उदाहरण हैं. नेट गेंदबाजों की कोई फिक्स इनकम नहीं होती, लेकिन उन्हें 5-7 हजार रुपये दैनिक भत्ता मिलता है.

कैसे होता है चयन?

आमतौर पर नेट गेंदबाज टीम के साथ ट्रेवल नहीं करते हैं. घरेलू क्रिकेट का प्रदर्शन खिलाड़ियों को नेट बॉलर का रोल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाता है. टीमों के स्काउट अलग-अलग राज्यों में होने वाली लोकल लीग और टूर्नामेंट्स पर नजर रखते हैं. एक स्पेशल टैलेंट परखने के बाद स्काउट्स कोचिंग स्टाफ को इसकी जानकारी देते हैं. इसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया जाता है. ट्रायल में खिलाड़ियों की मैच स्किल्स को परखा जाता है. अगर टीम मैनेजमेंट को उस विशेष खिलाड़ी में कुछ खूबियां नजर आती हैं, तो उसे टीम के साथ जोड़ा जाता है.

एक नेट गेंदबाज होने से लेकर सफलता के चरम पर पहुंचने का एक जीता जागता उदाहरण प्रसिद्ध कृष्णा हैं. प्रसिद्ध ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स को बतौर नेट बॉलर जॉइन किया था. आगे चलकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और आईपीएल 2025 में पर्पल कैप के विजेता भी रहे थे.

यह भी पढ़ें:

‘पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं’, ‘गद्दार’ कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह

क्या IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने कर दिया सबकुछ साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *