मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

83005cfe91a337f4650d636a585ea6de1779555035561975 original


मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग में नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को पहली गेंद पर आउट करके ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया. दरअसल शमी अब पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

पंजाब किंग्स की टीम 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई. सामने मोहम्मद शमी थे, जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को अर्जुन तेंदुलकर के हाथों कैच करवाया. यह इंडियन प्रीमियर लीग में कुल छठी बार है, जब शमी ने पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया हो. इस मामले में उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल पारी की पहली गेंद पर पांच बार विकेट लिया है. इस लिस्ट में नंबर-3 पर ट्रेंट बोल्ट हैं, जो 3 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं.

IPL पारी की पहली गेंद पर विकेट

  • 6 बार – मोहम्मद शमी
  • 5 बार – जोफ्रा आर्चर

यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले ओवर में रचा इतिहास, बना दिया सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं गुजरा है. उन्होंने अब तक पूरे सीजन में 13 मैच खेलकर 12 विकेट ले पाए हैं. पूरे टी20 क्रिकेट की बात करें तो पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शाहीन अफरीदी और ल्यूक वुड के नाम है, जो 9-9 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट चटका चुके हैं.

आईपीएल 2026 में जब-जब मोहम्मद शमी ने पारी का पहला ओवर किया, तब-तब उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की है. इस सीजन उन्होंने 13 बार पारी का पहला ओवर फेंका, जिनमें उन्होंने केवल 7.23 के इकोनॉमी रेट से रन दिए और पांच विकेट भी चटकाए.

यह भी पढ़ें:

प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश

कौन हैं इमनजोत चहल, जिन्हें अचानक राजस्थान ने अपनी टीम में किया शामिल? जानें इनके बारे में सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *