Senior Citizen FD Rates: 3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट

b89399c88f538c24830a6d6ea86d2b2f17795347850641379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8% तक ब्याज मिल रहा.
  • जना, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% ब्याज दे रहे.
  • प्राइवेट बैंक 7.75% तक और सरकारी बैंक 7.45% दे रहे.
  • 3 साल की एफडी पर विभिन्न बैंक आकर्षक ब्याज दे रहे.

Senior Citizen FD Rates: पैसों का निवेश करने के लिए आज भी बैंक FD लोगों के पसंदीदा विकल्पों में से एक है क्योंकि इसमें फिक्स्ड रिटर्न मिलने की गारंटी होती है और पैसा डूबने का कोई डर भी नहीं रहता.

खासकर वरिष्ठ नागरिकों के बीच यह काफी मशहूर है क्योंकि इन्हें बैंक एफडी में सामान्य नागरिकों के मुकाबले जमा राशि पर अधिक रिटर्न मिलता है. ऐसे में अगर आप भी सीनियर सिटीजन या आपकी जान-पहचान में कोई सीनियर सिटीजन है, तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि इसमें हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 3 साल की एफडी पर 8% पर इंटरेस्ट दे रहे हैं. 

स्मॉल फाइनेंस बैंक

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana SFB)- 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सालाना पूरे 8 परसेंट तक ब्याज.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh SFB)- यहां भी सीनियर सिटीजन्स को 3 साल की एफडी पर 8 परसेंट का शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है. 

एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas SFB)- 3 साल की अवधि के लिए यह बैंक भी 7.50-8% तक की दर से एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहा है. 

प्राइवेट सेक्टर के बैंक

यस बैंक (YES Bank)- 3 साल की एफडी पर यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.75 की दर से इंटरेस्ट दे रहा है. 

आरबीएल बैंक (RBL Bank)- यह बैंक भी 3 साल की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.70 की दर से रिटर्न दे रहा है. 

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank)- यह बैंक भी 3 साल की अवधि में जमा राशि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 परसेंट की दर से ब्याज दे रहा है. 

सरकारी बैंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- देश का सबसे बड़ा बैंक 2-3 साल की एफडी पर 6.90% और 3-5 साल की एफडी पर 6.80 परसेंट की दर से ब्याज दे रहा है.

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)- बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% तक का शानदार रिटर्न दे रहा है.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)- 3 साल की अवधि पर यह बैंक बुजुर्गों को 6.80% की रेट से इंटरेस्ट दे रहा है.

ये भी पढ़ें:

LIC News: एलआईसी ने जीवन साथी ब्रांड के तहत दो नई योजनाएं की शुरू, निवेश पर मिलेगा रिटर्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *