12 छक्के, 5 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में बाउंड्री से मारे 92 रन; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

37d6574226d348b2d36a865bde1452f417492917200331173 original


15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास रच दिया. भले ही वह क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके, लेकिन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव ने सनसनी मचा दी. वैभव सूर्यवंशी ने कुल 17 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. अगर सिर्फ बाउंड्री को देखें तो वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंद में 92 रन बनाए. हैदराबाद के खिलाफ इस अहम मैच में वैभव ने 29 गेंद में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस तूफानी पारी के साथ वैभव के नाम ऑरेंज कैप हो गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने इसी सीजन शतक लगाया था. अब एलिमिनेटर मैच में वैभव ने 97 रनों की अद्भुत पारी खेली. हालांकि, जब वह आउट हुए तो काफी मायूस हो गए. पवेलियन लौटते वक्त वैभव की आंखें नम थीं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने उनकी पीठ थपथपाई. वैभव ने पैट कमिंस जैसे खूंखार गेंदबाज पर छक्कों की हैट्रिक जड़ी. 

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने 14 साल पहले आईपीएल 2012 में 59 सिक्स लगा दिए थे. अब वैभव सूर्यवंशी ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है. वैभव ने आईपीएल 2026 में 65 सिक्स लगा दिए हैं. 

IPL प्लेऑफ की सबसे तेज फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 16 गेंद में पचास रन पूरे किए. उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में सुरेश रैना की बराबरी कर ली है. एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने प्लेऑफ मैच में 17 गेंद में अर्धशतक लगाया था.

एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़, जिन्होंने आईपीएल 2018 में 21 साल की उम्र में 600 रनों का आंकड़ा पार किया था.

यह भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, एलिमिनेटर मैच में मचाई तबाही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *