Siddaramaiah Net Worth: देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री थे सिद्धारमैया, अमीरी में भी और कर्ज में भी आगे, जानें नेट वर्थ

17c4e2c82996bf7e2e29d34b45c49d7617799705187041216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सिद्धारमैया देश के सबसे अमीर और कर्जदार सीएम में शामिल।

Karnataka Former CM Siddaramaiah Net Worth: कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस बीच उनके इस्तीफे की खबरों के साथ ही उनकी संपत्ति और कर्ज को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. ADR और MyNeta की रिपोर्ट के मुताबिक, 77 साल के सिद्धारमैया देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री माने जा रहे हैं, लेकिन साथ ही वे सबसे ज्यादा कर्जदार मुख्यमंत्रियों में भी शमिल हैं.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक सिद्धारमैया

बता दें कि चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और उनके परिवार की टोटल संपत्ति करीब 51.93 करोड़ ( लगभग 52 करोड़ रुपये) बताई गई है.

क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसूल रही 10 साल का बकाया टैक्स?

बैंक से लेकर निवेश तक बड़ा पोर्टफोलियो

उनकी चल संपत्ति में कई तरह के इन्वेस्ट शामिल हैं जैसे…

  • अलग-अलग बैंकों में लगभग 7 करोड़ जमा.
  • वहीं शेयर,बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में करीब 2.42 करोड़.
  • इसके साथ ही जीवन बीमा योजनाओं में लगभग 33 लाख का इन्वेस्ट.
  • और सोना-चांदी मिलाकर करीब 97 लाख रुपये की संपत्ति.

अचल संपत्ति में भी मजबूत है स्थिति

सिद्धारमैया और उनकी पत्नी के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन और मकान हैं. मैसूरु और बेगलुरु के आसपास कृषि भूमि, व्यावसायिक प्लॉट और आवासीय प्रॉपर्टी मिलाकर इनकी कीमत 30 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है. 

चारधाम जा रहे हैं तो सावधान! ढीली हो रही श्रद्धालुओं की जेब, पेट्रोल-डीजल के साथ होटल और टैक्सी भी हुई महंगी

कर्ज का बोझ भी काफी भारी

हैरानी की बात तो यह है कि जहां एक तरफ संपत्ति का आंकड़ा बड़ा है तो वहीं दूसरी ओर कर्ज भी कम नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार पर करीब 23.86 करोड़ का लोन है. अगर बात करें देशभर की तो कर्ज के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *