युवराज-हरभजन की टीम इंडिया में वापसी, एबी डिविलियर्स भी मचाएंगे धमाल; बहुत बड़े टूर्नामेंट का हुआ एलान

cea17baaafbb0138d123cc47170b3d7c1779966525070975 original


वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस (WCL) की वापसी आने वाली है. WCL का तीसरा सीजन इसी साल अक्टूबर महीने में आयोजित होगा, जिसमें इस बार कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे. युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, हरभजन सिंह, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो भी इस लीग में खेलते दिखाई देंगे.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस में रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी भाग लेते हैं. पिछले 2 सीजन धमाकेदार रहे हैं, जिनमें एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, हाशिम आमला, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक सहित कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. यहां तक कि क्रिस गेल, इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और कीरोन पोलार्ड भी WCL में खेल चुके हैं.

7 टीम लेंगी भाग

WCL 3 में कुल सात टीम भाग लेंगी. इनके नाम इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस होंगे. पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस इसी फॉर्मेट में खेली जा चुकी है. हालांकि WCL ने अब तक स्क्वाड घोषित नहीं किए हैं. मगर बताया जा रहा है कि इस बार कई खिलाड़ी पहली बार WCL में खेलते हुए दिख सकते हैं.

  • इंडिया चैंपियंस
  • पाकिस्तान चैंपियंस
  • ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
  • इंग्लैंड चैंपियंस
  • दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस
  • वेस्टइंडीज चैंपियंस
  • बांग्लादेश चैंपियंस

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस का पहला सीजन साल 2024 में खेला गया था. पहला सीजन इंडिया चैंपियंस ने जीता था, जिसने फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम को 5 विकेट से हराया था. दूसरे सीजन में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने बाजी मारी थी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से पटखनी दी थी. बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंडस के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

फाइनल की रेस से हुई बाहर सनराइजर्स हैदराबाद, हमने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए- पैट कमिंस

VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *