एशियन गेम्स के ट्रायल में विनेश फोगाट की बंपर जीत, 7-1 से मारी बाजी; इस महिला पहलवान को किया चित्त

c3fbe2312ca9d426f8579425b5e8545717801323614601212 original


एशियन गेम्स के चयन के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे ट्रायल में विनेश फोगाट 53kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. उन्होंने अपना पहला बाउट बड़े अंतर से जीत लिया है. उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराया. बता दें कि आज सुबह विनेश किस केटेगरी में खेलेंगी? इसको लेकर काफी बवाल हुआ था. दरअसल उन्हें जब बताया गया कि उन्हें सिर्फ 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी, तो महिला पहलवान ने इसका विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया था.

विनेश फोगाट ने संभलकर शुरुआत की, उन्होंने दूसरे पीरियड से हावी होना शुरू किया. उन्होंने ज्योति के दाहिने पैर पर अटैक किया, उन्हें नीचे गिराकर 3-0 की बढ़त बनाई. ज्योति ने भी टांग पर हमला किया, लेकिन विनेश ने अच्छा बचाव किया और इसे नाकाम करते हुए फुर्ती से जवाबी हमला किया. इस मूव से उन्होंने 7-0 की बढ़त बनाई, ज्योति को एक ‘पुशआउट’ अंक मिला.

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विनेश फोगाट का एशियन गेम्स में सिलेक्शन के लिए ट्रायल देने का रास्ता साफ हुआ था. वह 53kg में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. जब उनसे कहा गया कि उन्हें सिर्फ 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी तो उन्होंने इसका विरोध किया. WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने PTI को बताया कि विनेश ने जब आरोप लगाए तो हमने उनके वजन की इजाजत दी. उनका वजन 53.9 था, उन्हें 53kg केटेगरी में प्रतिस्पर्धा की इजाजत दे दी गई.

ट्रायल से पहले विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका इरादा कम से कम 2 सालों तक प्रतिस्पर्धी कुश्ती जारी रखने का है. उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि वजन कराने के लिए उन्हें लगभग एक घंटे इंतजार करना पड़ा और उन्हें और भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अब किसी पर भरोसा नहीं है और वह अपने खाने पीने का सामना भी खुद ही लाई हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *