IPL 2026 CSK vs SRH 1st Innings: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 44 रन स्कोर किए. वहीं हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा साबिक हुसैन ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले. दोनों ही गेंदबाज सीएसके लिए सबसे बड़ी मुश्किल बने. चेन्नई के लिए यह प्लेऑफ के लिहाज से ‘करो या मरो’ का मैच है.
चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शायद टीम अपने इस फैसले को भुना नहीं पाई क्योंकि अच्छी शुरुआत के हिसाब से टीम उतना बड़ा टोटल नहीं बना सकी. सीएसके ने 11.1 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. यहां से लग रहा था कि टीम 210 या 220 के टोटल तक तो पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका.
जल्दी-जल्दी गिरे चेन्नई के विकेट
शुरुआत में भले ही चेन्नई की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली हो, लेकिन टीम ने विकेट जल्दी-जल्दी ही गंवाए. पहला विकेट 31 रन पर, दूसरा 48 रन पर, तीसरा 90 रन पर, चौथा 100 रन पर पांचवां 159 रन पर, छठा 164 रन पर और सातवां 180 रन पर गिरा. टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रनों की हुई, जो डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने की.
टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा संजू सैमसन ने 27 रन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 15 रन, उर्विल पटेल ने 13 रन, कार्तिक शर्मा ने 32 रन, शिवम दुबे ने 26 रन, प्रशांत वीर ने 11 रन और अकील हुसैन ने 03* रन बनाए.
प्लेऑफ के लिहाज से चेन्नई को मैच जीतना जरूरी
चेन्नई को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए आज का मुकाबला जीतना जरूरी है. इस मैच में हार टीम को प्लेऑफ की रेस एलिमिनेट करवा सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ चेन्नई ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, इतने रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड