Kidney Problems: फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत

e45654ed03400268baccee7d4b7d459d17745354278781120 original


सुबह उठते ही अगर आपकी आंखें सूजी हुई लगें, तो इसे अक्सर लोग थकान, देर रात तक जागना या सोने की गलत पोजीशन का परिणाम समझ लेते हैं, लेकिन यह आम भूल कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है. आंखों के चारों ओर सुबह-सुबह पाई जाने वाली सूजन कभी-कभी आपके गुर्दे की कार्यक्षमता में कमी का पहला संकेत हो सकती है. नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ ने बताया कि गुर्दे की समस्या के शुरुआती संकेतों में आंखों की सूजन सबसे जरूरी हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि आंखों और चेहरे की सूजन कैसे गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत हो सकता है.

आंखों और चेहरे की सूजन कैसे गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत 
 
सुबह के समय आंखों में सूजन (जिसे पेरिऑर्बिटल पफीनेस कहा जाता है) गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत हो सकता है. यह तब होता है जब गुर्दे की फिल्टरिंग यूनिट (नेफ्रॉन) काम करना कम कर देती है और प्रोटीन का रिसाव मूत्र में शुरू हो जाता है. विशेष रूप से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन प्रभावित होता है. यह प्रोटीन ब्लड में तरल पदार्थ को बनाए रखने में मदद करता है. जब यह प्रोटीन मूत्र में चला जाता है, तो शरीर में तरल पदार्थ टिशूज में जमा होने लगता है, जिससे चेहरे और खासकर आंखों के आसपास सूजन दिखाई देती है. 
 
सुबह क्यों ज्यादा सूजन दिखती है?
 
जब आप सोते समय सीधे लेटते हैं, तो ग्रेविटी की वजह से शरीर का तरल पदार्थ टिशूज में जमा हो जाता है, विशेषकर आंखों के नीचे, जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, यह तरल पदार्थ पैरों और टखनों में चला जाता है, और आंखों की सूजन कम दिखती है. 

यह भी पढ़ें – Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
 
आंखों और चेहरे की सूजन के अन्य संकेत और लक्षण
 
किडनी की समस्या के अलावा आंखों में सूजन के कुछ अस्थायी कारण भी हो सकते हैं. जैसे नींद की कमी, एलर्जी, बहुत ज्यादा नमक वाला खाना, डिहाइड्रेशन, लेकिन अगर सूजन लगातार बनी रहती है और इसके साथ अन्य लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वहीं झागदार या फोम जैसा यूरिन, टखनों में लगातार सूजन, थकान और कमजोरी, बढ़ता हुआ ब्लड शुगर जैसे गंभीर संकेत भी हो सकते हैं.
 
किसे विशेष सावधानी रखनी चाहिए?

डायबिटीज के मरीज, हाई ब्लड शुगर वाले लोग और जिनके परिवार में गुर्दे की बीमारी का इतिहास हो, ये लोग आंखों की सूजन को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह उनके लिए शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकता है. गुर्दे के कई कार्य अन्य शरीर प्रणालियों से जुड़े होते हैं, जैसे हार्ट और ब्लड शुगर कंट्रोल, इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना, विशेषकर आंखों की सूजन, स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. 

यह भी पढ़ें – Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *