LPG Rate Today: क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट

eee8d908b86934eceafe7f3cf85b8a4e17833880158351379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • होर्मुज आपूर्ति बढ़ी, कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं.

LPG Price Today on July 7: आज देश भर में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की भारी कटौती की गई थी. अमेरिका और ईरान के बीच जंग और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते इसकी कीमत 3100 के पार चली गई थी. वहीं, आम जनता के इस्तेमाल वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार कटौती जून में की गई थी. उस दौरान रेट 29 रुपये तक घटाए गए थे. उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

शहरवार LPG की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2917.0 रुपये 
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
गोवा पणजी  956.0 रुपये 3006.5 रुपये
तिरुवनंतपुरम  951.0 रुपये 2970.5 रुपये

सऊदी अरब ने कर दिया बड़ा ऐलान

सऊदी अरब ने एशिया के अपने खरीदारों को कम कीमत पर कच्चा तेल बेचना शुरू कर दिया है क्योंकि होर्मुज (Strait of Hormuz) में स्थिति सामान्य होने से ग्लोबल सप्लाई बढ़ी है और विक्रेताओं के बीच कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है.

सोमवार को जारी प्राइस लिस्ट के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया, सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको अगले महीने के लिए ‘अरब लाइट’ तेल की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करेगी. यह कीमत रीजनल बेंचमार्क से 1.50 डॉलर कम होगी. यह साल 2000 के बाद पहली बार जब किसी एक महीने में कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की गई है. 

कंपनियों में तेल बेचने की लगी होड़

अमेरिका और ईरान के बीच हुए 60 दिनों के अंतरिम समझौते के बाद होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर तेल की सप्लाई बढ़ी है. इससे ऑयल मार्केट पर बढ़ते दबाव के बीच उत्पादकों को अपनी कीमतें मजबूरन कम करनी पड़ रही है. अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंबे समय तक क्रूड ऑयल की कीमतें इसी तरह से कम स्तर पर बनी रहती है, तो हो सकता है कि अगस्त में घरेलू तेल कंपनियां 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें भी कुछ कम कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *