Raksha Bandhan recipes: राखी पर अपने भाई के लिए बनाएं ये 5 सीक्रेट डिश, दोगुना मिलेगा गिफ्ट

आपके भाई को चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है, तो राखी पर आप अपने भाई के लिए पनीर टिक्का बना सकती है. इसके लिए पनीर के टुकड़ो को दही, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, गर्म मसाला और थोड़ा निम्बू का रस डालकर मैरीनेट करें. कुछ देर रखने के बाद पनीर को तवे या ओवन में हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. डिश बनने के बाद ऊपर से चाट मसाला डालकर सर्व करें. इसे हरी चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

राखी के त्यौहार पर अगर मीठे से कुछ अलग बनाना है तो दही कबाब एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाने के लिए गाढ़े दही में पनीर, थोड़ा बेसन, मसाले और बारीक कटी हुई सब्जियां मिलाएं. इनकी छोटी-छोटी टिक्की बनाकर हल्के तेल में टिक्की को दोनों तरफ से अच्छा सुनहरा होने तक सेंके. दही कबाब बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. और यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. दही कबाब को पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें

अगर भाई को ग्रेवी वाली डिश पसंद है तो शाही पनीर जरूर बनाएं. इसमें पनीर को टमाटर, काजू, प्याज और क्रीम से तैयार की गई गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है. एक कड़ाही में तेल लें उसमे कटे हुए टमाटर, प्याज अदरक, और लहसुन का पेस्ट डालें अब इन सब को मिक्सर में पीस लें. अब दोबारा एक कड़ाही में तेल या घी लें और उसमे ये ग्रेवी डाल दें और साथ ही हल्के मसाले डालें, 10 मिनट के बाद शाही पनीर बनके तैयार हो जाएगा . शाही पनीर को नान, रोटी या पुलाव के साथ परोस सकती हैं. त्योहार के खाने में यह डिश काफी खास लगेगी.

मलाई कोफ्ता त्योहार के खाने के लिए एक बेहतरीन डिश है. इसके लिए पनीर और आलू से छोटे-छोटे कोफ्ते तैयार करके हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें. अब टमाटर, काजू और क्रीम से गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें और उसमें कोफ्ते डालें. ग्रेवी में ज्यादा मसाला न डालें, ताकि मलाई वाला स्वाद अच्छी तरह आए. इसे रोटी, नान या पुलाव के साथ परोस सकती हैं.

राखी पर भाई के लिए मीठे में घेवर एक बढ़िया विकल्प है. इसे घर पर बनाने के लिए मैदा, घी और ठंडे पानी का पतला घोल तैयार करें और गरम घी में धीरे-धीरे डालकर कुरकुरा होने तक तलें. इसके बाद घेवर पर चाशनी डालकर रबड़ी और कटे हुए मेवों से सजाएं. राखी की थाली में घर का बना ताजा घेवर भाई को जरूर पसंद आएगा.

Published at : 21 Aug 2026 09:25 AM (IST)

फूड फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *