Tea After Meals: खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, जानें यह कितना खतरनाक?

548a49fd58a1c2909dfd2b609d167df417959339837051472 original


भारत में कई लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीना पसंद होता है. कुछ लोगों के लिए तो चाय के बिना खाना अधूरा लगता है, लेकिन रोजाना खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत सेहत पर असर डालती है. चाय में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो खाने से मिलने वाले आयरन को शरीर में पहुंचने से रोकते हैं. खासकर जिन लोगों के शरीर में पहले से आयरन की कमी है, उन्हें इस आदत का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि खाने के कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए और इसका सेहत पर क्या असर होता है.

आयरन की कमी और खून की कमी का बढ़ता है खतरा

चाय में टैनिन और पॉलीफेनोल नाम के तत्व पाए जाते हैं. ये खाने से मिलने वाले आयरन को शरीर में ठीक से पहुंचने नहीं देते. इसका असर खासकर दाल, हरी सब्जियों और अनाज से मिलने वाले आयरन पर पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीता है, तो शरीर को पर्याप्त आयरन मिलने में परेशानी होती है. लंबे समय तक ऐसा होने पर खून की कमी यानी एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है. इससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी परेशानियां होती हैं. 

यह भी पढ़ें : Eye Infection & Conjunctivitis: सुबह उठते ही खून की तरह लाल रहती हैं आंखें, हो सकती है यह बीमारी 

पेट में जलन और नींद पर भी पड़ता है असर

चाय में कैफीन होता है, जो कुछ लोगों के पेट पर असर डालता है. खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से अगर आपको पहले से एसिडिटी या सीने में जलन की परेशानी है, तो यह बढ़ जाती है. इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता. इसके अलावा, दिनभर में बार-बार चाय पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ती है. खासकर रात के खाने के बाद चाय पीने से कुछ लोगों को नींद आने में परेशानी होती है. नींद पूरी न होने पर अगले दिन थकान और सुस्ती महसूस होती है. वहीं, अगर आप चाय में ज्यादा चीनी डालते हैं, तो शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी भी मिलती है.

खाना खाने के कितनी देर बाद पीनी चाहिए चाय?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  की गाइडलाइंस के मुताबिक, खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले और एक घंटे बाद तक चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए. इससे खाने से मिलने वाले आयरन को शरीर में पहुंचने में मदद मिलती है. अगर आपको चाय पीने की आदत है, तो इसे दो बार के खाने के बीच पी सकते हैं. खाना खाते समय पानी पीना बेहतर रहता है. इसके साथ ही अपनी डाइट में दाल, हरी सब्जियां और आंवला, अमरूद व नींबू जैसे फल शामिल करें. इनमें मौजूद विटामिन सी शरीर को आयरन बनाए रखने में मदद करता है. इस तरह चाय पीने की आदत में थोड़ा बदलाव करके आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Bisleri Water Controversy: अब Bisleri के पानी में मिले कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, ये कितने खतरनाक?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *