अगर RCB ने बना दिए इतने रन, तो क्वालीफायर में गुजरात की हार पक्की!

b5791ce9d1a8ba49b2f696af62f9016b1779806360645975 original


IPL 2026 का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर RCB की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास को उठाकर देखें तो धर्मशाला में चेजिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. यहां 58.82 प्रतिशत मौकों पर पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, फिर भी गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी. दूसरी ओर बेंगलुरू के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पावरप्ले में ही 79 रन जड़ दिए. यहां जान लीजिए वह आंकड़ा कितने रनों का है, जिसे शायद गुजरात के बल्लेबाजों के लिए चेज कर पाना लगभग असंभव होगा.

इतने रन बनाए तो RCB फाइनल में?

IPL के इतिहास में धर्मशाला के मैदान पर कुल 17 मैच खेले गए हैं. यहां केवल 2 बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा टारगेट चेज किया हो. दोनों बार यह कारनामा 2026 सीजन में ही हुआ है. इसलिए RCB ने 200 के आसपास रन बनाए, तो वह स्कोर सुरक्षित नहीं होगा.

इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज दिल्ली कैपिटल्स ने किया था. दिल्ली ने इसी सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 211 रनों का टारगेट चेज करके बड़ी जीत दर्ज की थी. इसी सीजन मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 201 रनों का टारगेट हासिल किया था.

RCB के लिए अच्छी बात यह है कि वह दो बार धर्मशाला में 200 से बड़ा स्कोर बना चुकी है. इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी बेंगलुरू के ही नाम है, जिसने 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ यहां 243 रन बनाए थे. अगर बेंगलुरू ने 200 से अधिक रन बना दिए, तो यह गुजरात के लिए बड़ी टेंशन होगी. क्योंकि गुजरात आईपीएल के इतिहास में केवल 2 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर

IPL 2026 Playoffs: 600+ रन वाले तीन बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में, भुवनेश्वर से छिन सकती है पर्पल कैप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *