एक बार फिर तीज- त्योहार और शादी का सीजन नजदीक आ गया है. ऐसे में हर किसी की नजर सोना और चांदी के रेट पर ही है. आइये जानते हैं कि आज गोल्ड और सिल्वर से राहत मिली है या फिर लगा है बड़ा झटका.
बता दें कि आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 150 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं, चांदी का भाव भी 368 रुपए चढ़कर 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है.
आज सोने का क्या भाव है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की कीमत 150 रुपए यानी 0.1 प्रतिशत की तेजी पर नजर आई. इसी के साथ 26 सितंबर को सोना 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
| शहर का नाम | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| नोएडा | 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| गुरुग्राम | 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| मुंबई | 1,50,960 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| कोलकाता | 1,50,760 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| चेन्नई | 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| पटना | 1,50,890 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| लखनऊ | 1,50,960 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| वाराणसी | 1,50,860 रुपए प्रति 10 ग्राम |
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ- साथ चांदी के भाव में भी तेजी आ गई है. MCX पर चांदी की कीमत 368 रुपए यानी 0.16 प्रतिशत बढ़ गई है. इस बढ़त के साथ चांदी एक बार फिर 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
| शहर का नाम | चांदी का भाव |
| दिल्ली | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| नोएडा | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| गुरुग्राम | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| मुंबई | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| कोलकाता | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| चेन्नई | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| पटना | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| लखनऊ | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
| वाराणसी | 2,33,850 रुपए प्रति किलोग्राम |
ग्लोबल मार्केट के कैसे हैं हालात?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. यहां सोने का भाव 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,275.38 डॉलर प्रति औंस है तो वहीं, चांदी की कीमत 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.80 डॉलर प्रति औंस हो गई है.
सितंबर की सैलरी में हो सकती है देरी, 3 दिन की बैंक हड़ताल पर अपडेट