आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद? फटाफट चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

35705763785f133db6990426a716e9bd17928054278651379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज, 24 अक्टूबर, चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद.
  • अगले हफ्ते कई शहरों में त्योहारों, जयंतियों पर बैंक अवकाश.
  • बैंक बंद होने पर भी डिजिटल बैंकिंग, एटीएम सेवाएं जारी.

आज यानी कि 24 अक्टूबर, शनिवार को अगर आप बैंक से जुड़े किसी काम को निपटाने का सोच रहे हैं, तो एक बार यह जरूर पता कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं. बिना किसी जानकारी के ब्रांच जाने में कहीं समय की बर्बादी न हो. जैसा कि हम जानते हैं कि आज महीने का चौथा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के चौथे शनिवार को सभी सरकारी, प्राइवेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) बंद रहते हैं. 

आरबीआई के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देश के सभी बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं. याइस हिसाब से आज देशभर में सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं, कल यानी कि 25 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.

अगले हफ्ते बैंक में छुट्टियां

26 अक्टूबर (सोमवार)- लक्ष्मी पूजा, एसेशन डे (विलय दिवस) और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

29 अक्टूबर (गुरुवार)- करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर (शनिवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर अहमदाबाद में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

1 नवंबर (रविवार)- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 

बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम

आपको यह सोचकर बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है कि अगले हफ्ते पूरे चार दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि डिजिटल बैंकिंग भी बंद हो जाएगी. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सर्विसेज  24×7 चालू रहेंगी. ऐसे में आप घर बैठे-बैठे पैसों का लेनदेन कर सकते हैं, बिल पेमेंट कर सकते हैं और रिचार्ज वगैरह करा सकते हैं. जरूरत होने पर एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट, लॉकर ऑपरेट करने और हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें:

छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *