इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट

9339ab665e48d4208b24b5ce82287aad1784306945466975 original


क्रिकेट में प्रत्येक दौर में एक ऐसा बल्लेबाज आया है, जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले. साल 2010 के बाद अगले डेढ़ दशक तक विराट कोहली वो बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने रन बनाने से लेकर शतक और हाफ-सेंचुरी के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं. एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी वो ही हैं. यहां देख लीजिए फिलहाल खेल रहे ऐसे टॉप-7 क्रिकेटरों की लिस्ट, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं.

विराट कोहली टॉप पर

एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम हैं. उन्होंने अब तक 85 सेंचुरी लगाई हैं. वनडे में 54, टेस्ट में 30 और टी20 मैचों में भी उन्होंने एक शतक लगाया है. एक्टिव क्रिकेटरों की सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने अब तक 61 शतक जड़े हैं. वहीं रोहित शर्मा नंबर-3 पर हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की फिफ्टी पूरी कर चुके हैं. एक्टिव क्रिकेटरों में उनके अलावा किसी ने 50 या उससे ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (एक्टिव क्रिकेटर)

  • 85 शतक – विराट कोहली
  • 61 शतक – जो रूट
  • 50 शतक – रोहित शर्मा
  • 49 शतक – स्टीव स्मिथ
  • 32 शतक – बाबर आजम
  • 31 शतक – क्विंटन डिकॉक
  • 25 शतक – शाई होप

विराट कोहली इस फेहरिस्त में टॉप पर हैं और वो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. इसलिए अब उनके लिए सचिन तेंदुलकर का 100 सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग असंभव लगता है. दूसरी ओर जो रूट पहले ही इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा भी अब विराट कोहली की तरह सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट के सबसे ‘महान ऑलराउंडर’ का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *