आईपीएल 2026 के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए हैं. राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर इस मैच में हारे तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे. वहीं अगर यह मैच जीत लिया तो सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मैच में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए. वहीं जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जड़े.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा. यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन 17 गेंद में 27 रन बनाकर वह भी आउट हो गए. उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले. जायसवाल को विल जैक्स ने पवेलियन भेजा.
कप्तान रियान पराग ने भी आक्रामक शुरुआत की, लेकिन आठ गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाकर वह भी पवेलियन लौट गए. पराग ने अल्लाह गजनफर ने पवेलियन भेजा. पावरप्ले में 54 रनों पर राजस्थान के 3 विकेट गिरे. फिर दासुन शनाका को भेजा गया. शनाका ने तूफानी शुरुआत की, लेकिन 15 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ध्रुव जुरेल 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए.
13वें ओवर में 119 रनों पर 5 विकेट गिरे तो जोफ्रा आर्चर को प्रमोट कर दिया गया. आर्चर भी उम्मीदों पर खरे उतरे. उन्होंने 15 गेंद में एक चौके और तीन छक्के की सहायता से 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं रवींद्र जडेजा 11 गेंद में 19 और नांद्रे बर्गर तीन गेंद में 10 रनों पर नाबाद लौटे.
जसप्रीत बुमराह आज नहीं खेल रहे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें-
मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान की पहले बैटिंग; RR हारी तो प्लेऑफ से बाहर; देखें प्लेइंग इलेवन
पहले मिली कप्तानी और अब टीम से बाहर, क्यों जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे आज का मैच?