कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

2ff987a94fabbcda69293ec43b1af3a517928172572301212 original


मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले अपने नए हेड कोच के रूप में कीरोन पोलार्ड की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है. हाल ही में महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. 39 वर्षीय इस कैरेबियन खिलाड़ी ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेला है, वह 2010 से 2022 तक सिर्फ इसी टीम के लिए खेले और अब हेड कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे.

जारी स्टेटमेंट में कीरोन पोलार्ड ने कहां, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरे जीवन और करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है. इस टीम और खिलाड़ियों के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण, मैं अच्छी तरह समझता हूं कि MI का क्या महत्व है और ‘ब्लू एंड गोल्ड’ (नीले और सुनहरे रंग) का प्रतिनिधित्व करने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है.”

उन्होंने इस भूमिका के लिए चुने जाने पर नीता अंबानी, आकाश अंबानी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे MI परिवार का आभारी हूं. मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारे टैलेंट को निखारने और ‘पलटन’ को जश्न मनाने के और भी कई मौके देने के लिए उत्सुक हूं.”

22 साल की उम्र में MI के लिए किया था IPL डेब्यू

कीरोन पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 22 साल थी. उन्होंने एमआई के साथ लंबा सफर तय किया, फ्रेंचाइजी ने भी उन्हें कहीं नहीं जाने दिया. 11 सीजन तक वह इसी टीम के लिए खेले, उन्होंने मुंबई के लिए खेले 189 मटकों में 3412 रन बनाए और 69 विकेट लिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *