क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

334588171edf01eea4bffc2644c1a4d51787763225191143 original


क्रिकेटर अनाया बांगर पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. अनाया पहले लड़का हुआ करती थीं, लेकिन अब वह लड़की बन गई हैं. लड़का से लड़की बनने के बाद उनकी क्रिकेट में वापसी पर भी मुहर लग गई है. अब अपनी वापसी पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से महिला कम्युनिटी और एलीट मुकाबलों में खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. साथ ही उन्होंने भविष्य में विमेंस बिग बैश लीग खेलने की संभावना पर भी बात की.

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनाया ने कहा, “ये मेरे लिए एक खास दिन है, क्योंकि कई सालों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद, मैं आखिरकार उस खेल में वापसी के रास्ते के बारे में बात कर सकती हूं, जो मेरी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा रहा है. मैं मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के मकसद से ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हूं. यह कोई अपने-आप होने वाली या अनौपचारिक प्रक्रिया नहीं थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला खेलों में निष्पक्षता, ईमानदारी और सभी को शामिल करने के बीच संतुलन बनाने के लिए एक पॉलिसी बनाई है, और मेरे मामले पर उसी फ्रेमवर्क के तहत विचार किया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेरी परिस्थितियों से जुड़ी कई तरह की जानकारियों पर विचार किया, जिसमें मेरी मेडिकल और सर्जिकल हिस्ट्री, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर, मेरी क्रिकेटिंग बैकग्राउंड और खेलने के फुटेज, और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ की गई साइंटिफिक और एथलेटिक परफॉर्मेंस टेस्टिंग शामिल हैं. मैं उस प्रक्रिया की बारीकी की तारीफ करती हूं, क्योंकि यह जरूरी था कि इसका आकलन किसी स्थापित स्पोर्टिंग फ्रेमवर्क के जरिए किया जाए, ना कि यह सिर्फ लोगों की राय का मामला बनकर रह जाए.”

उन्होंने साफ किया, “मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि पात्रता का मतलब चयन नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे एक रास्ता दिखाया है, जिसका मतलब यह नहीं है कि मुझे टीम में जगह मिल गई है. मुझे अभी भी ट्रेनिंग करनी है, मुकाबला करना है, अच्छा प्रदर्शन करना है और वह मौका हासिल करना है, और मैं ऐसा ही चाहती हूं.”

यह भी पढ़ें- 

टेस्ट क्रिकेट में आए फ्री हिट, टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों है जरूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *