गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द

3626daaa5053901005e683762d5de77817927531315161481 original


टेनिस की दुनिया के मशहूर कपल एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की प्रेम कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. 5 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. यूक्रेन की स्टार खिलाड़ी एलिना ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर डाला. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में पति ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन अब उन्हें खुद को दोबारा समझने और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शादी से अलग होने की जरूरत महसूस हुई.

एलिना ने बताया कि युद्ध के वजह से उन्हें कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा. कई रातें ऐसी थीं, जब उन्हें नींद नहीं आती थी. वो मन में उठने वाले सवालों और खुद को खोने के अहसास से जूझ रही थीं. पिछले साल भी मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं करने के वजह से उन्हें टेनिस से ब्रेक लेना पड़ा था.

गेल ने दिया साथ, फिर भी क्यों टूटी शादी

एलिना ने अपनी पोस्ट में बताया कि गेल ने मुश्किल समय में उनका हाथ नहीं छोड़ा. दोनों ने लंबे समय तक मिलकर हालात का सामना किया. लेकिन, समय के साथ एलिना को एहसास हुआ कि खुद को फिर से खोजने के लिए उन्हें शादी से अलग होना होगा. उन्होंने गेल के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि इस रिश्ते के खत्म होने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

एलिना और गेल की शादी जुलाई 2021 में हुई थी. दोनों की बेटी का नाम स्काई है, जिसका जन्म अक्टूबर 2022 में हुआ था. एलिना ने स्पष्ट किया कि शादी खत्म होने के बावजूद दोनों अपनी बेटी के माता-पिता बने रहेंगे. उसकी परवरिश हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी.

गेल मोनफिल्स ने भी टेनिस को कहा अलविदा

40 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने अक्टूबर में ही पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया. वो पेरिस मास्टर्स में घरेलू दर्शकों के सामने विदाई लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने तय योजना से पहले करियर खत्म कर दिया. एलिना ने बाद में स्पष्ट किया कि उनके अलग होने की हालातों ने भी गेल के इस फैसले में भूमिका निभाई.

एलिना का शानदार रहा टेनिस करियर

एलिना ने अपने करियर में 17 से ज्यादा डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं. वो 2017 में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी बनी थीं. इसके अलावा, उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता और विंबलडन तथा यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *