ट्रंप के ‘थैंक यू’ पोस्ट से बाजार में उछाल, होर्मुज खुलते ही कच्चे तेल की कीमतों में 10% की भारी गिरावट

6dc4152605b2094dbdff682070d368551776432997708940 original


Iran Hormuz Open News: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खोल दिया है. इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर की है. समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि ईरान के इस फैसले के तुरंत बाद  कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है.

पिछले काफी समय से दुनिया को डर था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से तेल की सप्लाई रुक जाएगी, लेकिन ट्रंप के इस बयान के बाद वो डर कम हो गया है. बाज़ार को अब उम्मीद है कि पश्चिम एशिया के संघर्ष का जल्द ही समाधान निकल जाएगा. अब आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और गिर सकती हैं, जिससे आम आदमी की जेब को बड़ी राहत मिल सकती है.

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या बताया?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘‘लेबनान में हुए सीजफायर के मद्देनजर, होर्मुज से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है.’’

आपूर्ति में रुकावटों को लेकर कम हुई चिंता 

तेल के दामों में गिरावट के बाद चॉइस ब्रोकिंग में तकनीकी शोध विभाग (जिंस) की कावेरी मोरे ने कहा है, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर उम्मीद जताने के बाद कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई, जिससे लंबे समय से आपूर्ति में रुकावटों को लेकर चिंता कम हुई है.” 

ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने, होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और ‘मुफ्त तेल’ देने जैसी शर्तें मान सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पश्चिम एशिया में संघर्ष का जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद जगने से कच्चा तेल वायदा भाव नीचे आ गया है. 

यह भी पढ़ें-

‘राष्ट्रीय हित’ पहले, भारत का बड़ा एलान, US की पाबंदी के बावजूद नहीं रुकेगा रूसी तेल, जारी रहेगी खरीद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *