‘डरो मत, तुम कप्तान’, वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

b86a80e4a2f0816201063b28a1da1ddc17876651730791212 original


कोलंबो में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सरफराज खान ने सब्स्टीट्यूट प्लेयर बनकर फील्डिंग की, इस दौरान वह धनंजय डी सिल्वा के साथ स्लेजिंग करते हुए देखे गए. जब श्रीलंका के कप्तान मानव सुथार की एक गेंद पर पीछे हट गए, तब सरफराज ने उन्हें कहा कि क्यों डर रहे हो? खेलो न, तुम कप्तान हो. सरफराज के स्लेजिंग करते हुए के मोमेंट कैमरे में कैद हो गए, स्टंप माइक में उनकी बातें रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह आखिरी मोमेंट पर श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था, हालांकि दोनों टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वह ऋषभ पंत की जगह फील्डिंग करने मैदान पर आए, इस दौरान वह श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को छेड़ते हुए नजर आए. ये तब हुआ जब धनंजय मानव सुथार की एक गेंद से पहले हट गए, उन्होंने साइट स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए परेशानी बताई.

सरफराज की धनंजय से बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड

इसके बाद शॉर्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा से कहा, “भाई, कुछ भी नहीं है वहां, डरो मत. खेलो, तुम कप्तान हो.” वह इसके बाद भी लगातार अपनी बातों से श्रीलंकाई कप्तान पर परेशान बनाते रहे.

यह भी पढ़ें- ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

यह भी पढ़ें- अब साई सुदर्शन को टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह, दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप

सस्ते में आउट हुए धनंजय डी सिल्वा

सरफराज खान द्वारा लगातार प्रेशर बनाए जाने का नतीजा ये हुआ कि धनंजय डी सिल्वा अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठे, वह मानव सुथार की गेंद पर कैच आउट हुए. उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए. पासिंदु सूरियबन्दर (80) और सोनल दिनुशा (85 नाबाद) की शानदार पारी के सहारे श्रीलंका अभी भी मैच में लड़ रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं, सोनल 85 पर खेल रहे हैं जो चौथे दिन श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाएंगे. हालांकि श्रीलंका को अभी भी फॉलो-ऑन बचाने के लिए 39 रन और बनाने हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *