दूध 100 रुपये महंगा, मुंबई के बाद अब यहां दाम बढ़ाने की तैयारी

90c0ff39c75c96a996104e913866260717882694296761346 original


1 सितंबर 2026 को कई चीजों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. जिसमें कमर्शियल LPG, एटीएफ और दूध की कीमतों में भी मुंबई में इजाफा देखने को मिला. जिसके बाद अब भारत के एक और राज्य में दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं. क्योंकि यहां के किसानों ने ये मांग सरकार से की है. हम बात कर रहे हैं हरियाणा की, जहां पर जल्दी ही भैंस के दूध की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो सकती है.

किसानों ने किया फैसला
दरअसल हरियाणा के कई जिलों में गांव और ब्लॉक स्तर पर डेयरी किसानों के समूहों ने ये फैसला किया है. किसानों का कहना है कि पशुओं के चारे, दाने, दवाइयों और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा दूध को लाने-ले जाने का खर्च भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में मौजूदा 60 रुपये से 80 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर दूध बेचना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: LPG का संकट खत्म, भारत ने अमेरिका से खरीदी 2.6 अरब डॉलर की गैस

किस तारीख से हो सकती है बढ़ोतरी?
इस मुद्दे को लेकर जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक और हिसार जिलों के कई गांवों में डेयरी किसानों की बैठकें हो रही हैं. हांसी के भैणी अमीरपुर गांव में किसानों ने कहा है कि 5 सितंबर से भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर और गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा. लस्सी की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. आसपास के राजथल और थुराना गांवों ने भी इस फैसले का समर्थन किया है.

क्यों बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि, ‘पशुओं का दाना पहले 1800 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 3 हजार रुपये का हो गया है. गेहूं के भूसे की कीमत भी बढ़कर 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. कुछ जिलों के डेयरी किसानों ने वीटा सहकारी डेयरी प्लांट्स को ज्ञापन देकर कच्चे दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से 3 रुपये प्रति किलो बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में महंगाई से भुखमरी की कगार पर लोग, दूध-मीट और गेहूं थाली से गायब

किसानों का कहना है कि पशु पालने का खर्च पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है. पशुओं के दाने, खली, चारा, गुड़, हरा चारा, दवाइयां और मजदूरी सबकुछ महंगा हो गया है. तो वहीं कई लोगों का मानना है कि भैंस के दूध का 100 रुपये लीटर बिकना तो ठीक है, लेकिन गाय के दूध को 80 रुपये प्रति लीटर में बेचना थोड़ा महंगा लग रहा है. हालांकि अब देखना होगा कि कब तक इन दामों में बदलाव होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *