पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े

016edc1f10c232e92e18e7e0981004be17881037545761212 original


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर कई रिकार्ड्स बनाए. इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद पाकिस्तान को जीतने के लिए 389 का लक्ष्य मिला. हालांकि बाबर आजम एंड टीम की शुरुआत खराब रही, टीम ने 14 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था.

मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में पहला विकेट ओपनर इमिलिओ गै का लिया था, जिन्हें उन्होंने एलबीडबल्यू आउट किया था. इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रूक (34), डेन लॉरेंस (54), जेमी स्मिथ (7) को आउट किया. ओली रॉबिंसन (8) के रूप में उन्होने पारी का नौवां और अपना पांचवां विकेट लिया.

ऐसा करने वाले 7वें पाकिस्तानी

लॉर्ड्स टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के 7वें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले खान मोहम्मद, मुदस्सर नजर, वकार यूनिस, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद आमिर और यासिर शाह ऐसा कर चुके हैं. बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड मुदस्सर नजर के नाम है, जिन्होंने 32 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पूरे किए 900 विकेट

वकार यूनिस का रिकॉर्ड तोड़ा

मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे, इस तरह उन्होंने इस टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए. वह लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले दूसरे स्थान पर वकार यूनिस थे, जिन्होंने 1996 में 8 विकेट लिए थे.

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी

अब्बास लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने वकार यूनिस की बराबरी कर ली. दोनों के नाम 17-17 विकेट हैं. हालांकि अब्बास ने ये आंकड़ा दूसरे टेस्ट में पूरा किया, जबकि वकार ने 3 टेस्ट में 17 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में नहीं दिखेंगे 3 दिग्गज क्रिकेटर, एक रह सकता है अनसोल्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *