बारिश से रद्द हुआ हैदराबाद और राजस्थान का एलिमिनेटर मैच? फिर किसे होगा फायदा और किसे नुकसान?

34622e62a3c78f42fe1d0a9cdb42f3a31779876287907975 original


आज आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर (SRH vs RR Eliminator) मैच खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच का विजेता 29 मई को होने वाले क्वालीफायर 2 में जगह बनाएगा.

एक तरफ पैट कमिंस जैसा अनुभवी और दिग्गज कप्तान होगा, दूसरी ओर 24 साल के रियान पराग राजस्थान रॉयल्स को लीड कर रहे होंगे. इस मुकाबले में खिलाड़ियों के आपसी बैटल भी देखने लायक होंगे, लेकिन अगर यह सब हुआ ही नहीं. अगर मैच में बारिश आ गई, मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया, तो विजेता कौन बनेगा? यहां जान लीजिए एलिमिनेटर मैच के लिए बारिश के क्या नियम हैं.

एलिमिनेटर के लिए नहीं कोई रिजर्व डे

अगर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच में बारिश आ जाती है, तो बता दें कि एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होता है. मैच ऑफिशियल्स कोशिश करते हैं कि उसी दिन मैच को पूरा करवाया जाए. कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच करवाने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी जोड़ा जाता है.

SRH करेगी क्वालीफाई

अगर अतिरिक्त समय जोड़े जाने के बाद भी पांच-पांच ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाता है. ऐसे में उस टीम को फायदा होता है, जिसने पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन हासिल की थी. हैदराबाद की टीम तीसरे और राजस्थान चौथे स्थान पर रही. इसलिए बारिश या किसी अन्य कारण से एलिमिनेटर मैच का परिणाम नहीं निकल पाता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी.

बात करें आज न्यू चंडीगढ़ के मौसम की. आज बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और मैच के समय भी खिलाड़ियों को काफी गर्मी का अहसास हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी का फैन हुआ WWE रेसलर, SRH vs RR एलिमिनेटर से पहले शेयर किया वीडियो

IPL 2026: आरसीबी से हार के बाद जीटी के कप्तान गिल ने बताया कौन सी गलतियां पड़ी टीम पर भारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *