बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन? अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट

464413340b5d7ae39840c748bf9c81c81788498976605975 original


भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अगली चुनौती अफगानिस्तान की है. दोनों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और 17 सितंबर तक चलेगी. BCCI इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर चुकी है, जिसमें 4 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है. अब खबर है कि इन चारों खिलाड़ियों को सीरीज से पहले सिम्यूलेशन टेस्ट से गुजरना होगा और बुमराह के लिए तो एक संभावित रिप्लेसमेंट भी रखा गया है.

ये 4 खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर हैं, जिन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इस सप्ताह बुमराह, राणा, रेड्डी और सुंदर को सिम्यूलेशन टेस्ट से गुजरना होगा. वहीं 10 सितंबर को टीम इंडिया के खिलाड़ी नई दिल्ली पहुंचेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि पिछले सप्ताह मेडिकल टीम ने चयनकर्ताओं के साथ रिपोर्ट साझा की थी. इसमें बताया गया कि ये चारों खिलाड़ी फिट हैं, लेकिन प्रैक्टिस मैचों में उनका आकलन किया जाना चाहिए, जिसे सिम्यूलेशन टेस्ट भी कहा जाता है. यह प्रक्रिया 4-9 सितंबर तक चलेगी और सीओई को भरोसा है कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए यह सभी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे. 

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लगातार आलोचनाओं में घिरा रहा है, क्योंकि पिछली कई सीरीज में देखा गया है कि चोटिल खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में जगह दी गई है. हर्षित राणा का मामला खूब चर्चा में आया था. 

यह भी पढ़ें: 12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास

प्रिंस यादव होंगे बैकअप

जसप्रीत बुमराह केवल अफगानिस्तान सीरीज ही नहीं, 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. भारत की मेंस और वीमेंस, दोनों क्रिकेट टीमों ने 2022 एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था और भारत उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा. रिपोर्ट में बताया गया कि जसप्रीत बुमराह अगर किसी परिस्थिति में पूर्ण फिटनेस प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो सेलेक्शन कमिटी प्रिंस यादव को उनके बैकअप के विकल्प के रूप में देख रही है.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच 13 सितंबर, दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को होगा. ये तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *