भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

90b2aada52e80fbbb247398722c2fbe21790943797149143 original


भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. 1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती है. 

एशियन गेम्स में महिला हॉकी में भारत के हिस्से पहली बार गोल्ड मेडल आया है. शुक्रवार को 44 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता. आइची-नागोया में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. चार दशकों से अधिक के लंबे इंतजार के बाद यह टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है.

पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने लीड ले ली थी. लालरेमसियामी ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया. लालरेमसियामी का यह गोल भारत की जीत के लिए काफी रहा. इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. इस तरह भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन को 1-0 से शिकस्त दी. 

भारतीय टीम ने 10वें मिनट में ही मैच का एकमात्र गोल कर लिया था. इसके बाद अगले 50 मिनट तक चीन की टीम गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. फाइनल मुकाबले में लीड मिलने के बाद भारतीय टीम का  डिफेंस देखने लायक था. चीनी खिलाड़ियों ने भारत के डिफेंस को तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन पीछे खड़ी सविता रूपी दीवार को पार नहीं कर सकीं. 

2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा. आज भारत की झोली में कुल 6 गोल्ड मेडल आए. भारत ने आज 13 मेडल अपने नाम किए. मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है. भारत के कुल मेडल की संख्या अब 76 पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें- 

क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *