रजत पाटीदार ने जड़ दिया प्लेऑफ का सबसे तेज अर्धशतक, GT के खिलाफ क्वालीफायर-1 में कूटे 93 रन

8b37507b341f626c6672896d422e678a17798135531541364 original


Rajat Patidar Playoff Fastest Fifty Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे IPL 2026 के पहले क्वालीफायर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने टूर्नामेंट के प्लेऑफ स्टेज में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पाटीदार ने 21 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की. मुकाबले में उन्होंने 93* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

इसके साथ पाटीदार प्लेऑफ स्टेज में आरसीबी के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. ओवरऑल पाटीदार प्लेऑफ मैच में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगने वाले तीसरे खिलाड़ी बने.

पाटीदार के जैसे वीरेंद्र सहवाग और ड्वेन स्मिथ ने भी प्लेऑफ के मैचों में 21-21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है. इस लिस्ट में सुरेश रैना पहले पायदान पर हैं. रैना ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी. 

IPL के नॉकआउट/प्लेऑफ मैचों में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के आधार पर)

16 गेंद- सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014
17 गेंद- एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सेंचुरियन, 2009
20 गेंद- एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2012
21 गेंद- ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2013
21 गेंद- वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2014
21 गेंद- रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026

281.82 के स्ट्राइक रेट से पाटीदार ने बनाए रन 

गुजरात के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93* रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा. पाटीदार के बल्ले से यह पारी तब निकली जब वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. 

गुजरात को मिला बड़ा लक्ष्य 

पहले बैटिंग करने वाली बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेली. अब गुजरात को जीत हासिल करने के लिए 255 रन बनाने होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम मुकाबला जीतकर डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाती है. 

 

यह भी पढ़ें: क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार शो, गुजरात की भयंकर पिटाई; RCB ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *