लखनऊ-पटना सहित इन 6 शहरों तक पहुंच रही प्याज, 35 रुपए में मिलेगी

69a47462131fd922e1e4ebf9aca47ab417877604879081435 original


देश में प्याज की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए सरकार ने सप्लाई बढ़ाने का काम तेज कर दिया है. नासिक से देश के बड़े शहरों तक प्याज पहुंचाई जा रही है. और इसके लिए सड़क के साथ-साथ रेलवे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि त्योहार और शादी के सीजन में मांग बढ़ने के बावजूद प्याज की कीमत में एकदम से उछाल न आए.

कहां से रवाना हुई कांदा एक्सप्रेस?
प्याज की सप्लाई बढ़ाने के लिए नासिक से दिल्ली के लिए पहली कांदा एक्सप्रेस रवाना की गई है. इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा प्याज को तेजी से बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है. रेलवे के अलावा सड़क मार्ग से भी प्याज की सप्लाई की जा रही है. सरकार का फोकस उन शहरों तक प्याज पहुंचाने पर है, जहां मांग ज्यादा है और जहां कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. 

सरकार की सख्ती से घटे चीनी के दाम, इंपोर्ट को भी मिली मंजूरी

किन 6 शहरों तक पहुंचेगी प्याज?
सरकार की ओर से प्याज की पहली सप्लाई लखनऊ, वाराणसी, पटना, चंडीगढ़, जम्मू और अमृतसर तक की जा रही है. इन शहरों में बफर स्टॉक से बाजार में प्याज की क्वांटिटी बढ़ाई जा रही है. मंडियों में प्याज की भरपूर सप्लाई बनी रहे और त्योहार के सीजन में अचानक कीमत न बढ़े, बस इसलिए ये कोशिश की जा रही है.

क्या है टारगेट? 
सरकार ने 2026-27 के लिए करीब 2 लाख टन रबी प्याज खरीदने का टारगेट रखा है. अभीतक लगभग 1.21 लाख टन प्याज खरीदी जा चुकी है. इस प्याज को बफर स्टॉक के तौर पर रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाजार में इसकी सप्लाई बढ़ाई जा सके. सरकार बाजार की मांग और कीमतों पर ध्यान दे रही है. अगर किसी इलाके में प्याज के दाम तेजी से बढ़ते हैं तो बफर स्टॉक से वहां प्याज भेजी जा सकती है.

कितने में बिका प्याज?
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को देश में प्याज का खुदरा भाव 37.87 रुपए प्रति किलो था. इस दिन टमाटर का भाव 38.33 रुपए प्रति किलो और आलू 22.63 रुपए किलो था. आने वाले दिनों में त्योहारों और शादी के सीजन के कारण प्याज की मांग बढ़ सकती है. ऐसे में कीमतों में तेजी का दबाव बन सकता है.

खुले तेल की बिक्री पर लगी FDA की रोक हटी! महाराष्ट्र में अब बनेगी नई SOP

क्या है सरकार की कोशिश?
सरकार अब बफर स्टॉक से बाजार में प्याज की क्वांटिटी बढ़ाकर प्याज की बढ़ती कीमत को कंट्रोल रखना चाहती है. कोशिश की जा रही है कि प्याज 35 रुपए प्रति किलो पर कराया जा सके. बाजार में मांग और कीमतों की स्थिति को देखते हुए बफर स्टॉक से आगे भी प्याज जारी की जाएगी. इससे उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों और शादी के सीजन में बढ़ती मांग का असर सीधे आम लोगों की जेब पर कम पड़ेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *