लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड

1121f75ee4b0e6330a1b68d0addd9fd11783863487136975 original


भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया है. लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई है. वो लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इस उपलब्धि के लिए उनका नाम लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यह मुकाम हासिल किया.

यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन शतक लगाया. उन्होंने 145 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. बताते चलें कि यह भाटिया के टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी भी है. उन्होंने एक ही शतकीय पारी से कई बड़े कीर्तिमान बना डाले हैं.

बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

लॉर्ड्स पर पहला शतक- टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं. इससे पहले लॉर्ड्स पर सर्वोच्च स्कोर स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने इसी टेस्ट की पहली पारी में 83 रन बनाए थे.

तीसरी/चौथी पारी में भारत के लिए पहला शतक- यास्तिका भाटिया किसी टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर भी बनी हैं. उनसे पहले महिला टेस्ट मैच की तीसरी और चौथी पारी में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर संध्या अगरवाल के नाम था, जिन्होंने 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे.

इंटरनेशनल करियर का पहला शतक- यास्तिका भाटिया ने सितंबर 2021 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मगर पिछले 5 साल में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था. आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का सबसे पहला शतक लगाया.

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे. दूसरी इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 170 रनों पर सिमट गई, जिससे टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की विशाल बढ़त मिली. इस लेख को लिखे जाने तक दूसरी पारी में भारतीय टीम की कुल बढ़त 400 से अधिक हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?

ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *