शाहरुख के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव! खरीदा आलीशान घर; गौरी खान ने किया है डिजाइन

e52e887fab395c2f439c9666c49f876917927457332451481 original


भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने दुबई में अपना पहला घर खरीदकर एक नई शुरुआत की है. पत्नी देविशा शेट्टी के साथ उन्होंने शहर के एक लग्जरी प्रोजेक्ट में इंवेस्ट किया है. इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इसका नाम बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है. इतना ही नहीं, इसके पेंटहाउस को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने इस नए इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में घर खरीदने के बाद सूर्यकुमार यादव अब शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं. सूर्यकुमार और देविशा ने दुबई मैरीटाइम सिटी में स्थित शाहरुखज बाय डेन्यूब में घर खरीदा है. ये 56 मंजिला प्रोजेक्ट है, जिसे डेन्यूब प्रॉपर्टीज के संस्थापक और चेयरमैन रिजवान साजन ने नवंबर 2025 में लॉन्च किया था. यहां प्रीमियम घरों और पेंटहाउस के साथ 40 से ज्यादा सुविधाएं मौजूद हैं.

सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पत्नी देविशा और रिजवान साजन के साथ नजर आए. उन्होंने इस प्रोजेक्ट में इंवेस्ट करने पर खुशी जताई और दूसरे लोगों को भी यहां घर खरीदकर अपना पड़ोसी बनने के लिए आमंत्रित किया.

दुबई की लाइफस्टाइल से प्रभावित हैं सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने बताया कि वो पहली बार 2014 में आईपीएल खेलने के लिए दुबई आए थे. इसके बाद 2020 में भी यहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि अब भारत के कई लोग दुबई आ रहे हैं. क्रिकेटर को शहर की जीवनशैली, सुरक्षा और यहां मिलने वाली सुविधाएं पसंद हैं. उनके मुताबिक, दुबई आने पर उन्हें सुकून और खुशी महसूस होती है.

उन्होंने प्रोजेक्ट के इंटीरियर, निर्माण की गुणवत्ता और वेलनेस सेंटर की भी तारीफ की. रिजवान साजन के मुताबिक, यहां हाइपरबैरिक थेरेपी, रेड-लाइट थेरेपी, क्रायोथेरेपी और आधुनिक चिकित्सा से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी.

गौरी खान ने डिजाइन किए पेंटहाउस

इस प्रोजेक्ट के पेंटहाउस को गौरी खान ने डिजाइन किया है. उनका मकसद अपार्टमेंट में भी बड़े घर जैसा अनुभव देना था. यहां इटैलियन ब्रांड का फर्नीचर, बड़े कमरे, खूबसूरत किचन, वॉक-इन वार्डरोब और समुद्र का शानदार नजारा मिलता है. दुबई में ये सूर्यकुमार और देविशा का पहला घर है.

यह भी पढ़ें:

पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *