Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार को पिछले एक साल के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. कभी ट्रंप ने टैरिफ का झटका दिया, तो कभी विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) साथ छोड़ नौ दो ग्यारह हो गए. इस बीच, क्रूड ऑयल की कीमतें भी 69 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई.
इन सबके बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों ने दमदार रिटर्न देकर अपने निवेशकों का मोटा मुनाफा कराया. आज हम आपको इस खबर के जरिए 7 ऐसी ही कंपनियों के शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 170 परसेंट से भी ज्यादा की तेजी की आई है. बाजार में जारी उठा-पटक का इन पर कोई असर नहीं पड़ा. निफ्टी 500 की 7 कंपनियों के शेयरों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:-
Hindustan Copper
हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में पिछले एक साल में 164 परसेंट तक की तेजी देखी गई. बीते तीन साल में इसने 426 परसेंट और 5 साल में 279 परसेंट का रिटर्न दिया है. इसके शेयरों का 52-वीक का हाई लेवल 760.05 रुपये और 52-वीक का लो लेवल 198 रुपये है.
Force Motors
ऑटो सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने एक साल के अंदर 177 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. बीते पांच सालों में स्टॉक 1845 परसेंट तक चढ़ा है.
Trent Ltd.
टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर ने भी बीते एक साल में अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाया है. इस रिटेल कंपनी (Zudio, Westside) ने निवेशकों का पैसा150 परसेंट तक बढ़ाया है.
Multi Commodity Exchange of India
कमोडिटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म होने के चलते इसने बाजार में हलचल का फायदा उठाते हुए 150 परसेंट तक निवेशकों का पैसा बढ़ाया है.
Aditya Infotech
2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई यह कंपनी भी अपने निवेशकों का मुनाफा कराने में पीछे नहीं है. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 675 रुपये प्रति शेयर था. बीते 13 अप्रैल को इसने अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई लेवल 1954.0 को टच कर लिया. यानी कि इसमें 190 परसेंट की तेजी आई है.
National Aluminium
पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में भी बीते एक साल में 150 परसेंट तक का रिटर्न दिया है.
Ather Energy
बेहतर रिटर्न देने वाली कंपनियों में एथर एनर्जी को भी नकारा नहीं जा सकता. बीते साल मई में कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई थी, जिसमें इसका प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. बीते 13 अप्रैल को इसकी क्लोजिंग 907.85 रुपये के लेवल पर हुई. यानी कि चंद महीनों में इसमें 183 परसेंट की तेजी आई है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
₹10000 की SIP और ₹63 लाख का फंड, इस कंज्यूमर फंड ने निवेशकों को कर दिया मालामाल