सावधान! चांदी खरीदने वाले 30% लोग हुए ठगी का शिकार, आपकी चांदी भी तो ‘नकली’ नहीं?

6e100c8b507997ee7a874acbe1bbb76c17765988361541346 original


Silver Purchase News: क्या आप भी चांदी खरीदते हैं, या खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? तो सावधान हो जाइये, कहीं आप भी ठगी का शिकार ना हो जाए. क्योंकि हाल ही में जारी एक सर्वे के अनुसार, पिछले पांच सालों में करीब 30 प्रतिशत से भी ज्यादा ग्राहक चांदी खरीदते समय ठगी या धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं. ये आंकड़ा बताता है कि बाजार में कितनी पारदर्शिता है और साथ ही साथ ग्राहकों को सावधान रहने की भी हिदायत देता है.

चांदी पर हॉलमार्किंग
इस सर्वे में ये भी खुलासा हुआ है कि 93 प्रतिशत लोगों ने चांदी के सामान पर हॉलमार्किंग को जरूरी बनाने का समर्थन किया है. जिससे वो और उन जैसे अन्य कई लोग ठगी का शिकार ना हो पाएं. जिसके बाद सरकार ने भी चांदी के गहनों और सामानों के लिए हॉलमार्किंग शुरू की है, जिसे एक डिजिटल पहचान प्रणाली से जोड़ा गया है. ये व्यवस्था 1 सितंबर 2025 से लागू हुई, ताकि सामान की शुद्धता के बारे में पता चल सके. बता दें कि हॉलमार्किंग से सोने याचांदी की शुद्धता पर ऑफिशियल मुहर या निशानी लग जाती है.

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, ‘कुछ ऑफिशियल अपडेट्स के मुताबिक, ग्राहक खुद भी BIS Care मोबाइल ऐप के जरिए कई जरूरी जानकारियां जैसे आर्टिकल टाइप, शुद्धता, हॉलमार्क की तारीख, जांच केंद्र की जानकारी और ज्वेलर का रजिस्ट्रेशन नंबर भी वेरिफाई कर पाएंगे’.

10 में से 3 लोग होते हैं ठगी का शिकार
इस सर्वे में शामिल करीब 8 प्रतिशत लोगों ने बताया कि चांदी खरीदते समय उनके साथ एक बार धोखाधड़ी हुई. वहीं 42 प्रतिशत लोगों ने किसी भी तरह की ठगी की शकिायत नहीं की है. जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा. इसका मतलब है कि लगभग हर 10 में से 3 लोगों के साथ चांदी खरीदते वक्त ठगी या धोखाधड़ी होती है.

इस सर्वे से पता चलता है कि हमें सोना या चांदी खरीदते वक्त कितना सतर्क रहना चाहिए, जिससे किसी भी तरह की ठगी का शिकार ग्राहक ना हो सके. हर उपभोक्ता को विश्वसनीय या प्रमाणिक ज्वेलर के पास से ही चांदी खरीदना चाहिए और जाने से पहले इसकी जानकारी भी रखना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *