CBSE Board 10th Result Out: देश भर के लाखों छात्रों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है. CBSE ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन 1) का परिणाम घोषित कर दिया है. अब छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं. छात्र अपना परिणाम cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट UMANG ऐप और DigiLocker पर भी उपलब्ध है. इस साल परीक्षा में 93.70% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
इस वर्ष क्लास दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. देश भर से करीब 25 लाख छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था. परीक्षा के बाद बोर्ड ने तेजी से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जिसके बाद परिणाम जारी किया गया.
इस साल कुल 24,83,479 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24,71,777 परीक्षा में शामिल हुए और 23,16,008 छात्र सफल रहे. इस तरह कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 2025 के मुकाबले 0.04% अधिक है.
क्षेत्रवार प्रदर्शन में दक्षिण भारत एक बार फिर आगे रहा. त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने 99.79% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि चेन्नई 99.58% और बेंगलुरु 98.91% के साथ पीछे रहे. दिल्ली क्षेत्र का प्रदर्शन भी मजबूत रहा, जहां दिल्ली वेस्ट में 97.45% और दिल्ली ईस्ट में 97.33% छात्र सफल हुए. वहीं, गुवाहाटी में सबसे कम 85.32% पास प्रतिशत दर्ज किया गया.
वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी भरें- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन.
- इसके बाद “Submit” बटन दबाएं.
- कुछ ही सेकंड में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
जिन छात्रों को वेबसाइट खोलने में परेशानी हो रही है या इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल में नया मैसेज बनाएं और इसे cbse10 [roll number] [school number] फॉर्मेट में 7738299899 नंबर पर भेज दें.
DigiLocker से मार्कशीट पाने का तरीका
- सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार के माध्यम से लॉगिन करें.
- होमपेज पर “CBSE Results” या “Education” सेक्शन में जाएं.
- अब अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN दर्ज करें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें.
- “Submit” पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
📢 CBSE Class X Results 2026 are NOW LIVE on DigiLocker!
Skip the rush and check your results instantly with ease.
🔗 https://t.co/nmrcVm9cvyBest of luck to all students—your hard work will shine!#CBSE #Class10 #Results2026 #DigiLocker #DigitalIndia #ExamResults pic.twitter.com/6G0ECVjbqC
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 15, 2026
UMANG पर ऐसे चेक करें नतीजे रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड कर खोलें.
- फिर मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
- इसके बाद छात्र CBSE service चुनें और अपना रिजल्ट देखें.
The wait is over! CBSE Class-X results have been declared and are now available to view on the UMANG app. https://t.co/4HsU84XpBy pic.twitter.com/eRzydKd5Qc
— UMANG App India (@UmangOfficial_) April 15, 2026
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 OUT LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI