सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर छक्के से जीती MI, रोमांचक मुकाबले में निकोलस पूरन का धमाका

2768a6abc018e59e915097b5db5c20b51795915934950975 original


अबू धाबी में खेली जा रही ILT20 लीग में शनिवार को कमाल ही हो गया. MI अमीरात ने सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दर्ज की. डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने सुपर ओवर में 7 रन बनाए थे , जवाब में एमआई अमीरात की टीम ने पांच गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए थे. आखिरी गेंद पर उसे 5 रन चाहिए थे, तभी निकोलस पूरन ने जबरदस्त छक्का लगाकर MI की टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

इससे पहले एमआई अमीरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी. कुसल परेरा के 76 रन और निकोलस पूरन की 89 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत उसने 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डेजर्ट वाइपर्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे.

जहूर खान की पहली गेंद पर चौका आया और दूसरी गेंद पर विकेट गिरा, लेकिन तीसरी गेंद पर फिर चौका खा बैठे. इस तरह वाइपर्स को आखिरी 3 गेंद में 12 रन और बनाने थे. चौथी गेंद पर एक रन, लेकिन उससे अगली गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया. अब वाइपर्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, खुजैमा तनवीर के चौके से दोनों टीमों की पारी 186 रन पर खत्म हुई.

सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का

जब सुपर ओवर की बारी आई तो डेजर्ट वाइपर्स की टीम पहली 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन बना पाई थी. टॉम कर्रन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया. वाइपर्स ने सुपर ओवर में 7 रन बनाए.

एमआई अमीरात की तरफ से कीरोन पोलार्ड बैटिंग कर रहे थे, पहली गेंद डॉट और दूसरी पर सिंगल आया. तीसरी और चौथी गेंद पर भी एक-एक रन आया और ओवर की पांचवीं गेंद पर शेरफान रदरफोर्ड आउट हो गए. सामने बल्लेबाज निकोलस पूरन थे और अमीरात की टीम को एक गेंद पर 5 रन बनाने थे. निकोलस पूरन ने डीप मिड विकेट की तरफ बल्ला घुमाया और जोरदार छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

डेजर्ट वाइपर्स का सुपर ओवर – 1, W, 0, 0, 2, 4

MI अमीरात का सुपर ओवर – 0, 1, 1, 1, W, 6

इस जीत के दम पर एमआई अमीरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चली गई है. 4 मैचों में तीन जीत के बाद एमआई टॉप पर विराजमान है जबकि डेजर्ट वाइपर्स का हाल उससे बिल्कुल उलट है. वाइपर्स अब तक सिर्फ एक जीत के साथ टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर पसीजा कपिल देव का दिल, बोले- ‘बुरा लग रहा है’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *