- सीआरपीएफ़ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 9195 पदों पर भर्ती निकाली है.
- 10वीं पास युवा 19 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन.
- उम्मीदवारों को 18 से 27 वर्ष के बीच होना चाहिए.
- चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच से होगा.
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. CRPF ने Constable Tradesman Recruitment 2026 के तहत 9195 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 19 मई तक फॉर्म भर सकते हैं.
उम्र सीमा
CRPF भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है.वहीं सिपाही चालक पद के लिए 21 से 27 वर्ष व अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है.आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
क्या चाहिए योग्यता ?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.वहीं तकनीकी पदों जैसे कांस्टेबल ड्राइवर और मोटर मैकेनिक व्हीकल इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में तकनीकी योग्यता या अनुभव भी जरूरी है.
शारीरिक मापदंड
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए
सामान्य ,ओबीसी ,एससी ,ईडब्ल्यूएस के लिये 170 सेमी लंबाई वहीं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिये लंबाई 162.5 सेमी रखी गयी है,साथ ही सीना 80 से 85 सेमी होना चाहिए. - महिला उम्मीदवारों के लिए
सामान्य,ओबीसी ,एससी ,ईडब्ल्यूएस के लिये 157 सेमी लंबाई रखी गयी है वही एसटी वर्ग उम्मीदवारों के लिए 150 सेमी लंबाई तय की गयी है.यह भी पढ़ें – JEE Main के बाद IIT का सपना कैसे होगा साकार? जानिए पूरा एडमिशन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया
- CBT लिखित परीक्षा
- PET (Physical Efficiency Test)
- PST (Physical Standard Test)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों, सभी महिला अभ्यर्थियों और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-3 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमे शुरुआती वेतन 21,700 रुपये प्रतिमाह व अधिकतम वेतन 69,100 रुपये प्रतिमाह तक होगा.इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन ?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI