Can Eating 50 Eggs At Once Cause Death: अंडा प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स से लेकर डॉक्टर तक इसे संतुलित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या होगा अगर कोई एक बार में 50 अंडे खाने की कोशिश करे? क्या इससे सच में मौत हो सकती है? यह सवाल तब चर्चा में आया जब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत कथित तौर पर 50 अंडे खाने की शर्त के दौरान हो गई.
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जौनपुर के बिबीगंज बाजार इलाके में दो दोस्तों के बीच बहस हो गई. विवाद को खत्म करने के लिए दोनों ने 2,000 रुपये की शर्त लगाई कि कौन सबसे पहले 50 अंडे खा सकता है. बताया जाता है कि 42 वर्षीय सुभाष यादव 42वां अंडा खा रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर किया गया, लेकिन कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई. इलाज करने वाले डॉक्टरों का मानना था कि अत्यधिक मात्रा में भोजन करने की वजह से शरीर पर गंभीर असर पड़ा हो सकता है. हालांकि, परिवार ने इससे इंकार किया था.
क्या ज्यादा अंडे खाने से हो सकती है दिक्कत?
एक्सपर्ट के अनुसार, एक साथ बहुत अधिक मात्रा में अंडे खाने से पाचन तंत्र पर अचानक भारी दबाव पड़ सकता है, इससे उल्टी, सांस की नली में भोजन फंसने एस्पिरेशन, पेट में गंभीर असहजता और कुछ मामलों में हार्ट के काम करने के तरीकों पर भी असर पड़ सकता है. अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है और इतनी बड़ी मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए सामान्य नहीं माना जाता. एक स्टडी में यह दावा किया गया था कि रोजाना अंडे खाने से मृत्यु का खतरा 7 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. हालांकि साइंटिस्ट का कहना है कि इस संबंध को पूरी तरह साबित करने के लिए और अधिक शोध की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- रोजाना 10 हजार कदम चलने का भ्रम खत्म, सिर्फ 4000 कदम चलकर भी पूरी तरह फिट रहेगा दिल
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर यीगु झांग के अनुसार, हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि हार्ट स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए पूरे अंडों की जगह अंडे की सफेदी या अन्य प्रोटीन स्रोतों को चुनना फायदेमंद हो सकता है. बढ़ी हुई मृत्यु दर पर कोलेस्ट्रॉल सेवन का महत्वपूर्ण प्रभाव देखा गया. वहीं,यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर रियाज पटेल के अनुसार, ज्यादातर लोगों के लिए अंडे संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं और इन्हें सीमित मात्रा में खाना सुरक्षित माना जाता है, जब तक कि किसी एक्सपर्ट या डाइट संबंधी कारण से मना न किया गया हो.
इसे भी पढ़ें- Vegan Diet: दूध-पनीर से लेकर मीट तक से परहेज, जानें आखिर क्या-क्या खाते हैं वीगन डाइट वाले?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator