MI के लिए खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर, मुंबई फ्रेंचाइजी ने अचानक फैसला लेकर चौंकाया

44c3711649a3ede36e4a6a9ab6beca291782396431366975 original


इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड लीग’ का 2026 सीजन 21 जुलाई से शुरू होने वाला है. उससे पहले बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने MI लंदन को जॉइन कर लिया है. रिपोर्ट्स अनुसार आमिर आगामी सीजन में MI टीम के लिए खेलने वाले हैं.

अबरार अहमद के बाद मोहम्मद आमिर ऐसे केवल दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बने हैं, जिन्हें किसी IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. आपको याद दिला दें कि इसी साल हुए द हंड्रेड के ऑक्शन में SRH फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदा था. इस फैसले के लिए SRH फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी.

MI लंदन फ्रेंचाइजी का 49 प्रतिशत मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पास है और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी सरे क्रिकेट क्लब के पास है. आमिर पहले भी द हंड्रेड लीग में खेल चुके हैं. वो अब तक लंदन स्पीरिट्स, ओवल इनविंसिबल्स और नॉर्थर्न सुपरचार्जर्स (अब सनराइजर्स लीड्स) टीम का हिस्सा रह चुके हैं. द हंड्रेड लीग 2026 का सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा.

MI लंदन का स्क्वाड

निकोलस पूरन, ओली पोप, जेसन रॉय, शेरफान रदरफोर्ड, विल जैक्स, सैम कर्रन, जेम्स विंस, ओली साइक्स, टॉम कर्रन, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, कैलम पार्किंसन, ओली स्टोन, नाथन साउटर

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी की कुंडली का वो सच, जो 2027 में हिला देगा क्रिकेट करियर!

225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *