NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम

4da6855bde18dbca9dc97fa030da737217834159582821294 original


NEET-UG को लेकर केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है. अगले साल से परीक्षा का पूरा स्वरूप बदल सकता है. अब यह परीक्षा एक ही दिन पेन-पेपर मोड में कराने के बजाय कंप्यूटर आधारित होगी और इसे 5 से 6 दिनों में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. इस बदलाव का मकसद परीक्षा को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचाना है.

रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा देशभर के करीब 500 शहरों में बनाए गए 1,000 परीक्षा केंद्रों पर होगी. इनमें ज्यादातर केंद्र केंद्रीय विद्यालय (KV), नवोदय विद्यालय (JNV) और अन्य सरकारी संस्थानों में बनाए जाएंगे. हर दिन करीब 5 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे. सभी केंद्रों पर प्रतिदिन लगभग 500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. इस तरह 5-6 दिनों में सभी उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी कराई जाएगी.

सिर्फ परीक्षा का तरीका ही नहीं बदलेगा, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार संगठन की कार्यप्रणाली, तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक व्यवस्था में ‘टॉप टू बॉटम’ बदलाव होगा. यानी NTA के पूरे सिस्टम को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – Digital Education In India: स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन का बढ़ता ट्रेंड, क्या आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदल जाएगी पढ़ाई?

पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला

ये बदलाव हाल ही में हुए NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद किया जा रहा है. इस साल 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द करना पड़ा था, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे. इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी गई. इसी घटना के बाद परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं.

सरकार का यह फैसला पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों पर आधारित है. यह समिति परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई थी. 

जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

सरकार की ओर से परीक्षा की नई व्यवस्था, परीक्षा शहरों की सूची, शिफ्ट का समय और अन्य जरूरी जानकारी NTA में बदलाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी. साथ ही परीक्षा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नई तकनीक और निगरानी व्यवस्था भी लागू की जा सकती है.

यह भी पढ़ें – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *